IPL 2026 शुरु होने से पहले CSK को लगा 440 वोल्ट का झटका, एमएस धोनी को लगी चोट; मिस करेंगे कुछ मैच?

MS Dhoni: आईपीएल 2026 जिस दिन शुरू हो रहा है, उसी दिन फैंस को एक बुरी खबर मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Mar 2026, 05:18 PM
iconUpdated: 28 Mar 2026, 05:26 PM

IPL 2026, MS Dhoni, CSK: आईपीएल 2026 के शुभारंभ से पहले फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और सीएसके टीम की जान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों में खेलते नजर नहीं आएंगे।

CSK ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसकी वजह से वो आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

पिछले 2 साल से चोट से परेशान हैं MS Dhoni

IPL 2026 से एक दिन पहले एमएस धोनी के बाहर होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा और अहम सवाल तो ये है कि माही अब उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां गंभीर चोट के बाद जल्दी उबर पाना आसान नहीं है। बता दें कि धोनी पहले भी घुटने की इंजरी से परेशान हो चुके हैं। एक सवाल ये भी है कि क्या 15 दिन बाद धोनी मैदान पर वापसी कर पाएंगे या उनके आईपीएल करियर का द एंड हो जाएगा?

कितने मैच मिस करेंगे MS Dhoni?

चेन्नई को पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इसके बाद उसका अगला मैच 3 अप्रैल को चेन्नई में ही पंजाब किंग्स के खिलाफ है।

MS Dhoni
MS Dhoni

टीम अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके ही घर में खेलेगी, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। धोनी इन तीनों ही मैच से बाहर रह सकते हैं। उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है।

संजू सैमसन करेंगे विकेटकीपिंग

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही ये साफ कर दिया था कि वो और संजू सैमसन टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। इसी के साथ अब एक और बात साफ हो गई कि धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ही टीम की विकेटकीपिंग जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Read More: बड़े हादसे से बाल-बाल बची RCB, आईपीएल शुरू होने से पहले चोटिल होने वाला था ये गेंदबाज; VIDEO में देखें पूरा मामला

'मैं तुम्हें पहचान नहीं पाई...' रोहित शर्मा की फिटनेस देख दंग हुई मुंबई इंडियंस की मालिकन नीता अंंबानी, हिटमैन ने क्या दिया रिएक्शन?

RCB vs SRH: ईशान-कोहली के बीच जंग, कहीं बारिश ना बिगाड़ दे ओपनिंग मैच के रंग; कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?