IPL 2026 से पहले आरसीबी की टेंशन हुई दोगुनी, हेजलवुड के बाद अब ये खिलाड़ी भी नहीं खेल पाएगा पहला मुकाबला

RCB vs SRH, IPL 2026: जोश हेजलवुड के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा के कारण भी आरसीबी टीम मैनेजमेंट की सिरदर्दी बढ़ गई है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 27 Mar 2026, 08:32 PM
iconUpdated: 27 Mar 2026, 08:41 PM

RCB vs SRH, IPL 2026: अब से कुछ घंटे बाद आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है। 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) से होगा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले डिफेंडिंग चैंपियन को बड़ा झटका लगा है।

टीम के दो अहम खिलाड़ी पहले मैच से बाहर हो गए हैं। स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने RCB टीम से जुड़ तो चुके हैं, लेकिन हेड कोच एंडी फ्लावर ने ये कन्फर्म किया कि हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

RCB को लगा दूसरा झटका

जोश हेजलवुड के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा के कारण भी आरसीबी टीम मैनेजमेंट की सिरदर्दी बढ़ गई है। वो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं और उन्हें अभी तक श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिली है।

नुवान तुषारा नहीं होंगे RCB का हिस्सा

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जोश हेजलवुड के बिना उतरेगी। चिंता की बात ये है कि विकल्प के तौर पर नुवान तुषारा भी मौजूद नहीं होंगे। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी पर दांव लगाना होगा, जिन्होंने आईपीएल में अभी तक डेब्यू नहीं किया है।

Nuwan Thushara Unavailable For RCB Vs SRH Clash
Nuwan Thushara unavailable for RCB vs SRH clash

RCB vs SRH मैच में बदलेगी प्लेइंग XI

बता दें कि इस सीजन यश दयाल भी नहीं हैं, ऐसे में RCB की बॉलिंग लाइनअप पिछले साल के मुकाबले कमजोर दिख रही है। अगर उन्हें टाइटल डिफेंड करना है तो जल्द से जल्द हेजलवुड को एक्शन में लौटना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में RCB की प्लेइंग इलेवन में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है। जोश हेजलवुड की जगह कीवी पेसर जेकब डफी का खेलना लगभग तय है, वहीं मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज मंगेश यादव भी आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।

आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में RCB ने मंगेश को 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाएं हाथ के पेसर को यश दयाल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो रजत पाटीदार की कप्तानी में खेले थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

Read More: IPL 2026 में कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगे आर अश्विन, मिली बड़ी जिम्मेदारी

'मैं तुम्हें पहचान नहीं पाई...' रोहित शर्मा की फिटनेस देख दंग हुई मुंबई इंडियंस की मालिकन नीता अंंबानी, हिटमैन ने क्या दिया रिएक्शन?

RCB vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी ईशान किशन की टेंशन, विराट कोहली का ये रिकॉर्ड देखकर छूट जाएंगे छक्के