IPL 2026 Auction: IPL 2026 ऑक्शन के पहले और दूसरे सेट ने काफी हलचल मचाई। दोनों सेट में कुल 13 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, जिसमें से 9 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे और चार बिक गए।
IPL 2026 Auction: शॉ–सरफराज–रचिन रहे अनसोल्ड, कैमरन ग्रीन ने तोड़ा रिकॉर्ड, वेंकटेश अय्यर को मिली नई फ्रेंचाइजी; देखें पहले और दूसरे सेट की पूरी कहानी
IPL 2026 Auction Set 1 and 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के पहले दो सेट में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कैमरन ग्रीन ने सबको चौंका दिया, जबकि कुछ जाने-माने खिलाड़ी अनसोल्ड रहे क्योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। ऐसे में आईपीएल 2026 ऑक्शन के पहले और दूसरे सेट की पूरी कहानी जानने के लिए हमारे साथ जुड़ें।
एप्पल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में हुआ। ऑक्शन के लिए 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, लेकिन शॉर्टलिस्टिंग के बाद सिर्फ 350 खिलाड़ी ही फाइनल लिस्ट में जगह बना पाए। इसमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे।
IPL 2026 Auction पहले सेट की पूरी कहानी
IPL 2026 ऑक्शन की शुरुआत जेक फ्रेजर-मैकगर्क से हुई, जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई और वो अनसोल्ड रहे। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम आया, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर बिना किसी मुकाबले के खरीद लिया। फिर पृथ्वी शॉ 75 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ आए, मगर इस बार भी टीमों ने उन पर दांव नहीं लगाया और वो बिना बिके लौट गए। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए, लेकिन उन पर भी कोई बोली नहीं लगी और वह अनसोल्ड रहे।
IPL 2026 ऑक्शन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन रहे। 2 करोड़ की बेस प्राइस पर उतरे ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त बोली लगी। लंबी प्रतिस्पर्धा के बाद केकेआर ने 24.80 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके साथ ही ग्रीन ऑक्शन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इसके बाद सरफराज खान 75 लाख की बेस प्राइस होने के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड रहे।
IPL 2026 Auction दूसरे सेट की पूरी कहानी
ऑलराउंडर्स कैटेगरी की IPL 2026 ऑक्शन की शुरुआत गस एटकिंसन से हुई, जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रह गए। इसके बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का नाम आया, मगर 2 करोड़ की कीमत के बावजूद उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला। इंग्लैंड के ताकतवर ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन भी इसी बेस प्राइस पर उतरे, लेकिन फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये थी, वह भी अनसोल्ड लौटे।
IPL 2026 ऑक्शन में माहौल तब बदला जब श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा का नाम पुकारा गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनकी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके बाद वेंकटेश अय्यर के लिए जबरदस्त बोली युद्ध देखने को मिला। लखनऊ ने शुरुआत की, फिर गुजरात टाइटंस और आरसीबी भी रेस में उतर आईं। केकेआर ने भी दाव लगाया, लेकिन अंत में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर बाजी मार ली। ऑलराउंडर्स में आखिरी नाम दीपक हुड्डा का रहा, जिनकी 75 लाख की बेस प्राइस पर भी कोई बोली नहीं लगी।
पहले और दूसरे सेट के खिलाड़ियों का स्टेटस
- जेक फ्रेजर-मैकगर्क: अनसोल्ड
- डेविड मिलर: 2 करोड़ रुपये
- पृथ्वी शॉ: अनसोल्ड
- डेवोन कॉनवे: अनसोल्ड
- कैमरन ग्रीन: 24.80 करोड़ रुपये
- सरफराज खान: अनसोल्ड
- गस एटकिंसन: अनसोल्ड
- रचिन रवींद्र: अनसोल्ड
- लियम लिविंगस्टोन: अनसोल्ड
- वियान मुल्डर: अनसोल्ड
- वानिंदु हसरंगा: 2 करोड़ रुपये
- वेंकटेश अय्यर: 7 करोड़ रुपये
- दीपक हुड्डा: अनसोल्ड
Read More Here:
वानखेड़े में लियोनल मेसी से मिले सुनील छेत्री, भारतीय लेजेंड ने पहनी नंबर 10 की जर्सी; देखें VIDEO
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन