IPL 2026 Auction से पहले सभी टीमें बैठा रही गणित, मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को नहीं कोई टेंशन; क्या है वजह?

Mumbai Indians: जब सभी टीमें इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के लिए रणनीति बनाने में बिजी हैं, वहीं मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी पूरी तरह से रिलैक्स नजर आ रही हैं। इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है।

iconPublished: 15 Dec 2025, 07:55 PM
iconUpdated: 15 Dec 2025, 08:12 PM

IPL 2026 Auction Mumbai Indians: सभी टीमें इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के लिए अपनी स्ट्रैटेजी बनाने में बिजी हैं। सभी फ्रेंचाइजी ये तय करने के लिए बहुत सारे कैलकुलेशन कर रही हैं कि कौन से खिलाड़ी उनकी टीम के लिए सही रहेंगे और कौन से नहीं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी को इन कैलकुलेशन की बिल्कुल भी चिंता नहीं लग रही है।

ये ध्यान देने वाली बात है कि 16 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इससे आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए 77 स्लॉट खाली रह गईं, जिसमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

कब होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन?

आईपीएल 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इस बार ये ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 350 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में 112 कैप्ड जबकि 238 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

Mumbai Indians को क्यों नहीं है टेंशन?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस वक्त आईपीएल 2026 ऑक्शन को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं दिख रही है। इसकी बड़ी वजह ये है कि आईपीएल 2026 से पहले टीम के पास 20 खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। नियम के अनुसार 25 खिलाड़ियों की सीमा में मुंबई के पास अभी 5 स्लॉट खाली हैं, जिनमें सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का जगह बचा है। ऑक्शन में टीम के पास 2.75 करोड़ रुपये ही हैं, लेकिन मजबूत कोर स्क्वॉड के चलते ये रकम भी बड़ी परेशानी नहीं है।

इसी कारण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बड़े नामों पर खर्च करने के बजाय युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाने का प्लान रही है, जो बैकअप के रूप में काम आ सकें और मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन कर सकें।

मुंबई इंडियंस के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

  • रिटेन खिलाड़ी: विल जैक्स, रयान रिकेलटन, कॉर्बिन बॉश, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा।
    ट्रेडेड इन: शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर एंड मयंक मार्कंडे।
  • रिलीज खिलाड़ी: सत्यनारायण राजू, रीस टॉपली, केएल श्रीजित, कर्ण शर्मा, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।
    ट्रेडेड आउट: अर्जुन तेंदुलकर।

Read More Here:

वानखेड़े में लियोनल मेसी से मिले सुनील छेत्री, भारतीय लेजेंड ने पहनी नंबर 10 की जर्सी; देखें VIDEO

'इस बात को खत्म करें…' स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ी शादी, रिश्ता टूटने के बाद लोगों से की खास अपील

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?