IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी-ऑक्शन की तैयारियां आखिरी स्टेज में हैं। ये बड़ा इवेंट कल, 16 दिसंबर को अबू धाबी, यूएई के एतिहाद सेंटर में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
अबू धाबी में सजने लगा IPL 2026 ऑक्शन का मंच, नीलामी से पहले सामने आया पर्दे के पीछे का नजारा; देखें VIDEO
IPL 2026 Auction Abu Dhabi Video: आईपीएल 2026 ऑक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह चरम पर है। सभी दस फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। किस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगानी है, किसे नजरअंदाज करना है और किस संयोजन से टीम को संतुलित बनाया जा सकता है।
इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में फ्रेंचाइजियों का मैनेजमेंट दिन-रात एक किए हुए है। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग ने ऑक्शन से पहले की तैयारियों की एक खास झलक सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
सजने लगा आईपीएल 2026 ऑक्शन का मंच
IPL द्वारा जारी किए गए वीडियो में अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में चल रही तैयारियां साफ देखी जा सकती हैं। ऑक्शन हॉल को पूरी तरह प्रोफेशनल अंदाज में सजाया जा रहा है। टेबल सेटअप, फ्रेंचाइजियों के बैठने की व्यवस्था, तकनीकी सिस्टम और ब्रॉडकास्ट से जुड़े इंतजाम—हर चीज पर बारीकी से काम हो रहा है, ताकि नीलामी के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न आए।
कब और कहां होगा IPL 2026 Auction?
IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय) से शुरू होगा। इस बार ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर, अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में किया जा रहा है। इस ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन शॉर्टलिस्टिंग के बाद केवल 350 खिलाड़ियों को ही अंतिम लिस्ट में जगह मिली है। इनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 112 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 238 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं।
IPL टीमों का बचा हुआ पर्स और खाली स्लॉट
| फ्रेंचाइजी | बचा हुआ पर्स (करोड़ रुपये) | कुल खाली स्लॉट | विदेशी खाली स्लॉट |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 43.4 | 9 | 4 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 21.8 | 8 | 5 |
| गुजरात टाइटंस | 12.9 | 5 | 4 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 64.3 | 13 | 6 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 22.95 | 6 | 4 |
| मुंबई इंडियंस | 2.75 | 5 | 1 |
| पंजाब किंग्स | 11.5 | 4 | 2 |
| राजस्थान रॉयल्स | 16.05 | 9 | 1 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 16.4 | 8 | 2 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 25.5 | 10 | 2 |
Read More Here:
वानखेड़े में लियोनल मेसी से मिले सुनील छेत्री, भारतीय लेजेंड ने पहनी नंबर 10 की जर्सी; देखें VIDEO
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन