Ravindra Jadeja and Shardul Thakur: राजस्थान रॉयल्स के आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा का विकेट चटकाकर खुशी से कूद रहे थे तभी अंपायर ने एक ऐसा इशारा किया जिससे मैच का सारा माहौल ही बदल गया।
Ravindra Jadeja का विकेट लेकर खुशी से कूद रहे थे हार्दिक और शार्दुल, अंपायर के इशारे ने बदल डाला सारा गेम; VIDEO
Table of Contents
MI vs RR Match, Ravindra Jadeja and Shardul Thakur: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
राजस्थान रॉयल्स के आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का विकेट चटकाकर खुशी से कूद रहे थे तभी अंपायर ने एक ऐसा इशारा किया जिससे मैच का सारा माहौल ही बदल गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
पहले शार्दुल ने Ravindra Jadeja को चिढ़ाया
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 20वां ओवर मुंबई इंडियंस की तरफ से अनुभवी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। रविंद्र जडेजा उस गेंद पर आउट हो गए थे, जिसके बाद शार्दुल ठाकुर जड्डू को देखकर विकेट सेलिब्रेट कर रहे थे और चिढ़ा रहे थे।
The kind of banters we love to see 😂💙🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR | @mipaltan | @rajasthanroyals pic.twitter.com/j9A7YIphGr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
फिर Ravindra Jadeja ने लिया बदला
इसके बाद नो बॉल का सायरन बज गया। यानी जिस बॉल पर शार्दुल ने जडेजा को आउट किया वो नो बॉल थी। शार्दुल ने ओवर स्टेपिंग कर दी थी। नो बॉल मिलने के बाद जडेजा ने भी फिर शार्दुल को चिढ़ाया। इतना ही नहीं बल्कि फ्री हिट वाली गेंद और उसकी अगली बॉल पर भी रविंद्र जडेजा ने चौके जड़े। चौके लगाने के बाद भी जडेजा शार्दुल ठाकुर को चिढ़ा रहे थे।

MI vs RR मैच का हाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बना दिए। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 206 रन का टारगेट दिया। आरआर के लिए सबसे ज्यादा 38 रन ध्रुव जुरेल ने बनाए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी 32 रन की तेज पारी खेली।
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए 2-2 विकेट दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने लिए। 1-1 विकेट विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश ने लिया।
इकाना स्टेडियम में चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी, फैंस ने की शर्मनाक हरकत; पुलिस ने निकाली सारी हवा