GT vs LSG: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में क्या बदला?

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 12 Apr 2026, 03:05 PM
iconUpdated: 12 Apr 2026, 03:24 PM

GT vs LSG: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खएला जा रहा है। दोनों ही टीमों आज के मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

IPL पॉइंट टेबल पर दोनों टीमों का हाल

आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर एक ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक और -0.359 नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर है तो वहीं गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 2 अंक और -0.270 नेट रनरेट के साथ 7वें स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

GT vs LSG का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैच अपने नाम करने में सफल रही है। अब तक के आंकड़े भले ही गुजरात के पक्ष में हों, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला पूरी तरह से कांटे की टक्कर का होने वाला है।

GT vs LSG Head-to-Head Record
GT vs LSG Head-to-Head Record

GT vs LSG: गुजरात और लखनऊ की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री

CSK vs DC: सैमसन-ओवर्टन ने गाड़ा चेपॉक में सीएसके का झंडा, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर खोला जीत का खाता

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास