GT vs LSG: बटलर-गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने निकाली एलएसजी की हवा, गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल-जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने ऐसा खेल दिखाया जिसके आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बेहद बेबस नजर आई।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 12 Apr 2026, 07:05 PM
iconUpdated: 12 Apr 2026, 07:34 PM

GT vs LSG: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जहां गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस ने ये जीत 18. ओवर में ही अपने नाम कर लिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल-जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने ऐसा खेल दिखाया जिसके आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बेहद बेबस नजर आई।

GT vs LSG के बाद IPL Point Table का हाल

इस जीत के बाद से गुजरात टाइटंस आईपीएल पॉइंट टेबल पर 4 अंक और -0.029 नेट रनरेट के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गई है और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक और -0.427 नेट रनरेट के साथ 6वें स्थान पर है।

GT vs LSG: क्या रहा मुकाबले का हाल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लखनऊ की ओर से किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से कोई शानदार पारी नहीं निकली। ओपनिंग जोड़ी मिचेल मार्श और एडेन मार्करम बड़ी पार्टनरशिप करने में नाकाम रहे। मार्श 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी 18 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्करम 30 रन, आयुष बदोनी 9, निकोलस पूरन 19, अब्दुल समद 18, मुकुल चौधरी 18, जॉर्ज लिंडे 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी 12 और आवेश खान 4 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने लाजवाब गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 4 विकेट हासिल किए। अशोक कुमार को 2 तो वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता हासिल हुई।

GT vs LSG: Prasidh Krishna
GT vs LSG: Prasidh Krishna

GT vs LSG: गिल-बटलर ने खोले धागे

गुजरात के लिए इस बार कप्तान शुभमन गिल ने आते ही जोरदार शुरुआत की और स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर में बाउंड्री की बारिश कर दी। मगर साई सुदर्शन इस बार जल्दी आउट हो गए। इसका असर गुजरात पर नहीं पड़ा क्योंकि गिल की तरह फॉर्म में लौटे दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर ने भी आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने मिलकर 58 गेंदों में 86 रन की जोरदार साझेदारी की और अपने अर्धशतक भी पूरे किए।

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस की शानदार जीत

लखनऊ ने गिल और बटलर को 5 गेंदों के अंदर आउट कर वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन ये काफी नहीं था। वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने मिलकर गुजरात को बिना किसी परेशानी के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। दोनों ने मिलकर 30 रन की साझेदारी की और 18.4 ओवर ही टीम को जीत दिलाई। गुजरात की 4 मैच में ये दूसरी जीत है, जबकि लखनऊ की इतने ही मैच में दूसरी हार है।

Read More: MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की प्लेइंग XI से 12.5 करोड़ का गेंदबाज बाहर

LSG vs GT: इकाना स्टेडियम में पहुंची सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक, लखनऊ या गुजरात किसे कर रहीं सपोर्ट?