IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन से पहले केकेआर टीम और फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का स्टार धाकड़ गेंदबाज इस सीजन के लिए फिट हो गया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Mar 2026, 04:53 PM
iconUpdated: 20 Mar 2026, 05:13 PM

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले जहां एक ओर कई टीमों पर चोटो का ग्रहण लगा हुा तो वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम और फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

केकेआर ने इस सीजन में जिस तेज गेंदबाज को 18 करोड़ की बड़ी धनराशि में खरीदा था वो अब आईपीएल 2026 खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका का पेसर मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) रहा। जिसे फैंस प्यार से बेबी मलिंगा भी बोलते हैं।

केकेआर का बड़ा दांव

केकेआर ने पिछले साल हुई मिनी ऑक्शन में मथीशा पथिराना पर बड़ा दांव लगाया था। कोलकाता ने इस श्रीलंकाई गेंदबाज को 18 करोड़ में खरीदा था। पथिराना 2022 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे, लेकिन सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उन्होंने सीएसके लिए 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं।

Matheesha Pathirana को लगी चोट

मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम की स्क्वाड का हिस्सा थे, जिसमें ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से पथिराना लगातार मैदान से बाहर चल रहे हैं। मथीशा पथिराना अब अपनी फिटनेस को फिर से हासिल करने के साथ गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर है।

Matheesha Pathirana
Matheesha Pathirana

पूरी तरह फिट हुए Matheesha Pathirana

पथिराना को अब श्रीलंका क्रिकेट से IPL में खेलने के लिए NOC भी मिल गई है। इसको लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने दिए अपने बयान में कहा कि इस तेज गेंदबाज ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और उन्हें खेलने के लिए जरूरी मंजूरी भी मिल गई है।

दिसानायके ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, वह (Matheesha Pathirana) फिट है और हमने उन्हें IPL में हिस्सा लेने के लिए NOC दे दी है। मथीशा पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और अब वे पूरी तरह फिट हैं, लेकिन KKR को उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क रहना होगा।

केकेआर का मुंबई से मुकाबला

कोलकाता अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर 2024 में चैंपियन बनी थी लेकिन 2025 सीजन उनका बेहद साधारण रहा था और ऐसे में इस सीजन वे अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। हालांकि, ये देखना होगा कि मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पथिराना टीम के साथ जुड़ते हैं या नहीं।

Read More: IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल

IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!

IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर