KKR vs LSG: दिग्वेश राठी ने की चीटिंग! फिन एलेन के कैच पर खड़ा हुआ विवाद, जाने पूरा मामला

KKR vs LSG: मैच के दौरान दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता के बल्लेबाज फिन एलन ने एक बड़ा शॉट खेला। दिग्वेश राठी ने भागकर ठीक बाउंड्री के पास कैच लपका। इस कैच पर ही अब बवाल हो रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 10 Apr 2026, 06:10 PM
iconUpdated: 10 Apr 2026, 06:19 PM

KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की तूफानी पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में हरा दिया। ये मैच यूं तो मुकुल की पारी के लिए याद किया जा रहा है, लेकिन दिग्वेश राठी का एक कैच विवाद का विषय बना हुआ है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि राठी ने यहां सच छुपा लिया।

ये मामला मैच की शुरुआत का ही है। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता के बल्लेबाज फिन एलन ने एक बड़ा शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनार लेकर थर्डमैन पर गई। वहां खड़े थे दिग्वेश राठी। राठी ने भागकर ठीक बाउंड्री के पास कैच लपक लिया। फिन एलेन यहां आउट हो गए। उन्होंने नौ रन बनाए।

KKR vs LSG: क्या है पूरा मामला?

अब विवाद की जड़ राठी का कैच इसलिए बन गया है क्योंकि रिप्ले में ऐसा लग रहा कि उनका पैर हल्का सा बाउंड्री से टच हो गया। मामला थोड़ा कन्फ्यूजिंग था तो तीसरे अंपायर की मदद ली गई। कई एंगल्स से देखने के बाद तीसरे अंपायर ने इसे आउट दे दिया, लेकिन कई बार देखने पर लग रहा था कि राठी का पैर हल्का से कहीं बाउंड्री से टच हुआ है।

KKR vs LSG: दिग्वेश राठी ने की चीटिंग?

कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने भी इस पर सवाल उठाए हैं और कहा जा रहा है कि इस मामले में राठी को ईमानदारी दिखानी चाहिए थी क्योंकि अगर पैर टच हुआ है तो उन्हें पता होगा और उन्हें इस बारे में बता देना चाहिए था। इसी कैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर राठी से लेकर तीसरे अंपायर और लखनऊ की जीत पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

KKR Vs LSG: Digvesh Rathi Catch
KKR Vs LSG: Digvesh Rathi Catch

KKR vs LSG मुकाबले का हाल

इस मैच में कोलकाता ने चार विकेट खोकर 181 रन बनाए। लखनऊ की हार तय लग रही थी क्योंकि उसने 14.4 ओवरों में 126 रनों पर ही अपने छह विकेट खो दिए थे। यहां से फिर मुकुल ने मोर्चा संभाला और 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके मारे।

Read More: केकेआर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे मुकुल चौधरी, मैच के बाद बताया कैसे रोजाना करते हैं ताबड़तोड़ हिटिंग की तैयारी

IPL 2026 में LSG को लगा बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा पूरे सीजन से बाहर; कोच ने रिप्लेसमेंट पर दिया अपडेट