इकाना स्टेडियम में चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी, फैंस ने की शर्मनाक हरकत; पुलिस ने निकाली सारी हवा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ फैंस चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 May 2026, 04:38 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 04:50 PM

Ekana Stadium, LSG vs PBKS: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने एलएसजी को 7 विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में कुछ फैंस चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी करते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और उन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की।

Ekana Stadium में हुई बदतमीजी

जब दोनों टीमें मैदान पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जद्दोजहद कर रही थीं उसी दौरान स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों के एक गुट ने मैच का मनोरंजन बढ़ा रहीं चीयरलीडर्स के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करना शुरू कर दिया। स्टेडियम से सामने आए वीडियो के मुताबिक मामला बढ़ते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आए।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

स्थिति को बेकाबू होने से रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। महिला पुलिसकर्मियों को बदसलूकी करने वाले हुड़दंगी फैंस से बात करते और उन्हें कड़े लहजे में समझाते हुए देखा गया जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए स्थिति पर काबू पाया गया। इस घटना की सोशल मीडिया पर फैंस कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Fans misbehave with Cheerleader in Ekana Stadium
Fans misbehave with Cheerleader in Ekana Stadium

Ekana Stadium का दूसरा वीडियो भी वायरल

इतना ही नहीं, एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें स्टेडियम में मैच के दौरान चीयरलीडर्स के डांस करते समय एक फैन अचानक उठकर उनके साथ डांस करने लगा। फैन को इस तरह से डांस करते देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चियर करने लगते हैं।

पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

पंजाब किंग्स ने इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी लीग मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने पंजाब की टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेली, जिसके चलते पंजाब ने 197 रनों के टारगेट को सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Read More: MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, 'करो या मरो' मुकाबले में राजस्थान की प्लेइंग XI बदली

खराब सीजन के बाद LSG में होगी छंटनी! क्या ऋषभ पंत से छिन जाएगी कप्तानी? टीम डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप

IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला स्क्वॉड, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री; कौन बना किसका रिप्लेसमेंट?