IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल को कप्तानी से मुक्त करेगी दिल्ली कैपिटल्स! पूर्व RCB खिलाड़ी रेस में आगे

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। ये खबर टीम की कप्तानी से जुड़ी हो सकती है।

iconPublished: 31 Aug 2025, 12:54 PM
iconUpdated: 31 Aug 2025, 11:34 PM

IPL 2026 Delhi Capitals Cpatain: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले ही किसी न किसी फ्रेंचाइजी से कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था। 30 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को हेड कोच पद से हटने का ऐलान किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे में हलचल मची हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी यह हलचल कप्तानी को लेकर है। टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए संकेत दिए हैं कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

दिल्ली की कप्तानी छोड़ेंगे अक्षर पटेल?

न्यूज24 की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्रैंचाइजी आईपीएल 2026 से पहले नया कप्तान नियुक्त करने के मूड में है। हालाँकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न तो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और न ही अक्षर पटेल ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहा है। इसके बावजूद, क्रिकेट जगत में चर्चा है कि दिल्ली जल्द ही नए कप्तान के नाम की घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ये चर्चा शुरू हो जाएगी कि आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा।

Delhi Capitals की कप्तानी की रेस में तीन दावेदार

  • ट्रिस्टन स्टब्स: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स पिछले सीजन में दिल्ली के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी साबित हुए थे। टीम मैनेजमेंट स्टब्स को एक लंबे समय का निवेश मानता है। ऐसे में उन्हें कप्तान बनाकर भविष्य की टीम तैयार की जा सकती है।
  • केएल राहुल: भारतीय बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल को इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों में कप्तानी का अनुभव है। टीम की बल्लेबाजी में उनकी अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
  • फाफ डु प्लेसिस: अगर केएक राहुल को किसी दूसरी टीम में ट्रेड किया जाता है, तो कप्तानी की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस सबसे आगे होंगे। फाफ कई लीग और नेशनल टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अनुभव के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।
Delhi Capitals likely change Captain ahead IPL 2026 who replace Axar Patel is KL Rahul Faf du Plessis or Tristan Stubbs

अक्षर पटेल के कप्तानी आंकड़े

अक्षर पटेल ने 13 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। उन्हें आईपीएल 2025 में फ्रैंचाइजी ने कप्तान बनाया था और उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन शुरुआती मैचों में शानदार रहा था। लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, दिल्ली की गाड़ी पटरी से उतर गई। अक्षर पटेल ने 13 मैचों में दिल्ली की कप्तानी की। जिसमें टीम को 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा। कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का जीत प्रतिशत 38.46 है।

Read More Here:

DPL बना WWE का रिंग! मैदान पर नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच हुई भयंकर लड़ाई, VIDEO वायरल

Dwayne Smith Exclusive Interview: क्या है ड्वेन स्मिथ के करियर का सबसे खास मोमेंट? SPORTS YAARI पर किया खुलासा

10...20...30... नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर में कमाए 100 करोड़ रुपये? जानिए सीजन वाइज पूरी सैलरी चार्ट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News