CSK vs RR: सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन गुवाहाटी से आ रही तस्वीरों से लग नहीं रहा कि मैच अपने समय पर शुरु हो पाएगा क्योंकि वहां इस वक्त बारिश हो रही है।
CSK vs RR मुकाबले से पहले बारिश ने किया फैंस का मजा किरकिरा, गुवाहाटी में कैसा है मौसम का हाल?
Table of Contents
CSK vs RR: आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार, 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले फैंस की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन गुवाहाटी से आ रही तस्वीरों से लग नहीं रहा कि मैच अपने समय पर शुरु हो पाएगा क्योंकि वहां इस वक्त बारिश हो रही है।
CSK vs RR: गुवाहाटी में बारिश जारी
गुवाहाटी में राजस्थान-चेन्नई की टक्कर शुरू होने से पहले ही मौसम ने दखल दे दी है और इसने टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि शहर में बारिश हो रही है और मैदान पर कवर बिछा दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही सोमवार यानी 30 मार्च को गरज और चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई थी। इसलिए ऐहतियात के तौर पर स्टेडियम को कवर्स में रखा गया है। यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी तैयारी नहीं कर सकी।
Rather gloomy in Guwahati!
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 30, 2026
It has also started raining and the covers have come on, informs Aayush Puthran, our man at the venue 😓#RRvsCSK #IPL2026 pic.twitter.com/S1q6e99gzs
CSK vs RR मैच हो पाएगा पूरा?
7 बजे CSK vs RR मैच का टॉस होना है और इस वक्त 20 से 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। यानी अगर टॉस के वक्त भी बारिश नहीं रुकी तो कुछ डिले हो सकता है। शाम को बारिश हो ना हो, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहने की बात कही जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि मौसम इतना खराब भी नहीं होगा कि मैच ही ना हो पाए। उम्मीद की जा रही है कि पूरे 40 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा। यही दोनों टीमों के लिए अच्छा भी होगा।

बारिश से किस टीम को मिलेगी मदद?
अब जरा ये समझते हैं कि अगर बारिश के बीच मैच होता है तो इसका असर क्या पड़ेगा। बारिश के कारण हवा में नमी और शाम को गिरने वाली ओस का ध्यान में रखते हुए जो टीम टॉस जीतेगी, पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। यानी इस तरह के मौसम में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाती है। खास बात ये भी है कि अगर पिच को काफी देर तक ढककर रखा जाता है तो इससे मैच शुरू होने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।