CSK vs RR: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग XI में किया बड़ा बदलाव
Table of Contents
CSK vs RR: सोमवार, 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऋतुराज गायकवाड़ की सीएसके टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस बार नए कप्तान यानी रियान पराग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में काफी सूझ-बूझ दिखाई है।
CSK vs RR: कौन करेगा सीएसके की ओपनिंग?
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में एक नए क्लेवर में दिख रही है। टीम में ओपनिंग कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन करते नजर आएंगे। इस सीजन से पहले सीएसके ने सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड विंडो के जरिए खरीदा था।
View this post on Instagram
CSK vs RR: धोनी के बिना उतरी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस इस मुकाबले में कुछ निराश भी नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके प्रिय थाला यानी एमएस धोनी राजस्थान के खिलाफ खेलते नजर नहीं आएंगे। धोनी चोट की वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर रहे हैं हैं।

CSK vs RR: सीएसके और आरआर की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रृजेश शर्मा
Read More: CSK vs RR मुकाबले से पहले बारिश ने किया फैंस का मजा किरकिरा, गुवाहाटी में कैसा है मौसम का हाल?