CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की।
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स का चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर वर्चस्व कायम, सीएसके को चेपॉक में दी 5 विकेट से मात
Table of Contents
CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाह किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में एक बार फिर पंजाब ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। पंजाब किंग्स ने एक बार फिर सीएसके को उसी के घर में बुरी तरह हराया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की।
CSK vs PBKS: पॉइंट टेबल का हाल
पंजाब की इस जीत के बाद से अब वो पॉइंट टेबल पर 4 अंको और +0.637 नेट रनरेट के साथ सबसे पहले स्थान पर पहुंच चूकी है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दूसरी हार के बाद से 0 अंक और -2.562 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे चल रही है।
🚨 PUNJAB KINGS - TOP OF THE POINTS TABLE 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 3, 2026
- The Shreyas Iyer Army 🔥 pic.twitter.com/UI4ylFyPuH
CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का अर्द्धशतक
बात करें मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। CSK की ओर से संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप नजर आए। सैमसन 7 रन बनाकर आउट हुए। संजू के आउट होने के बाद 18 रन के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आए जिन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन बनाए।

दुबे और सरफराज की शानदार पारी
आयुष के बाद से सीएसके की पारी को सरफराज सिंह और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारी ने संभाला। सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रनों की आतिशी पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट विजयकुमार वैशाख (2 विकेट) ने लिये। चहल, बार्टलेट और यानसेन ने 1-1 सफलता हासिल की।
View this post on Instagram
श्रेयस अय्यर का तूफानी अर्द्धशतक
जवाब में पंजाब किंग्स को ओपनिंग साझेदारी यानी प्रभसमिरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शानदार शुरुआत दी। प्रियांश आर्या 39, प्रभसिमरन सिंह 43, कूपर कॉनोली 36, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस औक शशांक सिंह ने 9 और14 रन बनाकर पंजाब किंग्स को 5 विकेट से विजयी बना दिया। ये पंजाब किंग्स की इस सीजन की दूसरी जीत रही तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी हार।