CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग XI में किया बड़ा बदलाव

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में 3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में मुकाबला खेला जा रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 Apr 2026, 07:07 PM
iconUpdated: 03 Apr 2026, 07:27 PM

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इसी के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ CSK ने प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है।

CSK vs PBKS: चेन्नई की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके की सेना कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिसके लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

किस खिलाड़ी को मिला मौका?

मैथ्यू शॉर्ट की जगह सीएसके में प्रशांत वीरो डेब्यू करने का मौका दिया गया है। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में CSK ने प्रशांत वीर पर 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी। अब देखना ये है कि प्रशांत वीर अपनी टीम के इस विश्वास पर कितना खरा उतर पाते हैं।

CSK vs PBKS: Prashabt Veer Debut
CSK vs PBKS: Prashabt Veer Debut

पंजाब किंग्स में नहीं हुआ कोई बदलाव

वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि चोट अभी फ्रेश हैं लेकिन वो इसपर ध्यान नहीं देना चाहते।

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Read More: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे MS Dhoni और बेबी एबी? डेवाल्ड ब्रेविस और धोनी की फिटनेस पर आया अपडेट!

PSL में देखने को मिला गजब का ड्रामा, मैच के बाद अपने टीम के खिलाड़ी से भिड़े कप्तान डेविड वॉर्नर; VIDEO

CSK के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स कोच का सामने आया बयान