IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट की घोषणा हुई। इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान को धोखा देकर IPL को चुना।
अब इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को धोखा, PSL छोड़ थामा IPL का साथ; धोनी की टीम से जुड़ा क्रिकेटर
Table of Contents
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका तब लगा था, जब नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। सीएसके ने चोटिल नाथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया के ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले स्पेंसर जॉनसन PSL का हिस्सा थे, लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया था।
IPL 2026 से पहले CSK को लगा झटका
11 मार्च को डोमेस्टिक वनडे कप फाइनल के दौरान एलिस की पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट उभर आई थी, जिसके चलते वे पूरे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। स्पेंसर जॉनसन को सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया है। 30 वर्षीय जॉनसन के लिए पिछला एक साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। पीठ की चोट के कारण वे बिग बैश लीग और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे।
स्पेंसर जॉनसन की IPL में वापसी
हालांकि, अब वे पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। जॉनसन इससे पहले गुजरात टाइटन्स (2024) और कोलकाता नाइट राइडर्स (2025) का हिस्सा रह चुके हैं, जहां 2024 में गुजरात ने उन्हें 10 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। नाथन एलिस को सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
🚨BREAKING - CSK pick Spencer Johnson to replace the injured Nathan Ellis#Cricket #IPL #IPL2026 pic.twitter.com/KaXHIXUPQM
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
CSK का गेंदबाजी विभाग
टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि एलिस डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। हालांकि, उनकी चोट ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की योजनाओं को थोड़ा प्रभावित किया है। स्पेंसर जॉनसन के आने से सीएसके के पास अब विदेशी तेज गेंदबाजों में मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फाल्क्स जैसे विकल्प मौजूद हैं।
वहीं, भारतीय तेज गेंदबाजों की कमान खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी के हाथों में होगी। इसके अलावा टीम के पास ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे और अमन खान जैसे विकल्प भी हैं, जो जरूरत पड़ने पर मध्यम गति की गेंदबाजी कर सकते हैं।
Read More: IPL इतिहास की हुई सबसे बड़ी डील! RCB 16 हजार करोड़ में बिकी, नए मालिक का हुआ ऐलान
IPL 2026: रनों का अंबार लगा चुके ये 5 क्रिकेटर्स हैं बेहद अनलकी, अभी तक नहीं जीती आईपीएल ट्रॉफी