CSK in IPL 2026: पहले सीएसके के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि चेन्नई दिनों-दिन मुश्किलों में फंसती जा रही है।
IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK टीम पर लगा ग्रहण, नाथन एलिस के बाद अब एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल; धोनी ब्रिगेड पर छाया संकट!
Table of Contents
CSK in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद अच्छी टीम बनाई थी। जिसके कारण फैंस भी कमबैक की उम्मीद लगा रहे थे। हालांकि, IPL शुरू होने से कुछ ही दिन पहले सीएसके को बड़ा झटका लगा।
पहले सीएसके (CSK) के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि चेन्नई दिनों-दिन मुश्किलों में फंसती जा रही है।
CSK की बढ़ी मुश्किलें
क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के मैथ्यू शार्ट इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं। ऐसे में अब चेन्नई सुपर किंग्स के सिर्फ 6 विदेशी खिलाड़ी ही बचे हैं। फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि मैथ्यू की इंजरी जल्द ही ठीक हो जाए। जिससे वो टीम में खेल सके।
🚨 MORE WORRIES FOR CSK. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 20, 2026
- Matthew Short set to miss the start of the IPL due to a fractured thumb. (Cricbuzz). pic.twitter.com/QosRJOniVd
मैथ्यू शॉर्ट की अंगूठे में फैक्चर
हालांकि मैथ्यू की जगह शुरुआती प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने डेवाल्ड ब्रेविस के बैकअप के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। मैथ्यू शॉर्ट से पहले सीएसके को नाथन एलिस के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। ऐसे में धोनी की टीम अब उम्मीद कर रही होगी कि इस सीजन में अब कोई और चोट उन्हें परेशान न करे।

नाथन एलिस आईपीएल 2026 से बाहर
नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य गेंदबाज थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है। वहीं अब मैथ्यू शॉर्ट की इंजरी भी समस्या को बढ़ाने वाली है। अब भारतीय टीम को स्पिन डिपार्टमेंट में जरूरत पड़ने पर अकील हुसैन को बतौर ऑलराउंडर मौका देना होगा।
Read More: IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट