Ben Duckett: आईपीएल 2026 से पहले बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिल्ली कैपिटल्स की जगह अपनी नेशनल ड्यूटी को चुना। हालांकि अब इस फैसले के लिए उन्हें कड़ी कार्रवाई झेलनी पड़ी सकती है क्योंकि ऐसा आईपीएल का नियम है।
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?pl
Table of Contents
Ben Duckett: IPL 2026 शुरू होने से चार दिन पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स टीम को 440 वोल्ट का झटका दिया। आईपीएल ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ में खरीदा था।
आईपीएल 2026 से पहले बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिल्ली कैपिटल्स की जगह अपनी नेशनल ड्यूटी को चुना। हालांकि अब इस फैसले के लिए उन्हें कड़ी कार्रवाई झेलनी पड़ी सकती है क्योंकि ऐसा आईपीएल का नियम है।
Ben Duckett पर लग सकता है बैन
आईपीएल के मौजूदा नियमों के अनुसार, यदि कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद बिना किसी ठोस चिकित्सकीय कारण के अपना नाम वापस लेता है, तो उस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अगर बीसीसीआई यह कार्रवाई करता है, तो डकेट न केवल आईपीएल 2026 मिस करेंगे, बल्कि 2027 और 2028 की नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वे सीधे 2029 में ही वापसी कर सकेंगे।

डकेट के साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक भी पिछले साल इसी तरह के प्रतिबंध का सामना कर चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और फ्रेंचाइजी ने पिछले साल ही उन खिलाड़ियों पर सख्ती बरतने का फैसला किया था जो आखिरी समय पर कॉन्ट्रैक्ट से पीछे हट जाते हैं। डकेट के लिए यह आर्थिक और पेशेवर दोनों रूप से एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
IPL खेलने से Ben Duckett ने क्यों किया मना?
बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की वजह बताई। उन्होंने कहा, 'यह एक बेहद कठिन निर्णय था। मेरा सपना हमेशा इंग्लैंड के लिए खेलना रहा है और मैं अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रखना चाहता हूं।'
⚡️BEN DUCKETT'S STATEMENT⚡️
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
"Representing England is something I have dreamed of since I was a child, and I want to give everything I can to English cricket. To do that, I need to ensure I am in the best possible place physically and mentally ahead of the summer. I would like… https://t.co/KLEw3mUWWN
एशेज में Ben Duckett का शर्मनाक प्रदर्शन
डकेट ने दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी और फैंस से इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी है। हाल ही में खत्म हुई एशेज सीरीज में डकेट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने 10 पारियों में केवल 20.20 की औसत से रन बनाए थे। 2 करोड़ रुपये में खरीदे गए डकेट से दिल्ली को टॉप ऑर्डर में मजबूती की उम्मीद थी। उनकी अनुपस्थिति से न केवल टीम का संतुलन बिगड़ा है, बल्कि फ्रेंचाइजी को अब आनन-फानन में उनके विकल्प की तलाश करनी होगी।
IPL 2026: रनों का अंबार लगा चुके ये 5 क्रिकेटर्स हैं बेहद अनलकी, अभी तक नहीं जीती आईपीएल ट्रॉफी