IPL 2026 से पहले RCB को लगा एक और बड़ा झटका, हेजलवुड के बाद ये धाकड़ गेंदबाज भी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 से पहले आरसीबी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम का 28 साल का स्टार तेज गेंदबाज पर्सनल कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 Mar 2026, 04:15 PM
iconUpdated: 24 Mar 2026, 04:22 PM

IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आरसीबी को एक और बड़ा झटका लगा है।

टीम का 28 साल का स्टार तेज गेंदबाज पर्सनल कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरसीबी की तरफ से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है। कौन है ये स्टार तेज गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं।

RCB को लगा एक और झटका

आरसीबी के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ा सवाल बनी हुई है। चोट के चलते जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर है तो वहीं यश दयाल (Yash Dayal) ने भी इस सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है। क्रिकबज के खबर के अनुसार दयाल ने इस सीजन आरसीबी के स्क्वॉड के साथ नहीं जुड़ने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पर्सनल कारणों का हवाला दिया है।

Yash Dayal नहीं होंगे RCB का हिस्सा

इस खबर को आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से कंफर्म किया गया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इसके बाद भी वो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहेंगे। फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको साल 2024 के ऑक्शन में 5 करोड़ में खरीदा गया था।

Yash Dayal Wedding
Yash Dayal Wedding

Yash Dayal ने कर ली शादी

यश दयाल हाल ही में शादी के बंधन में भी बंधे हैं। उन्होंने दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की है। उनकी तरफ से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इससे पहले पिछले साल उनपर यौन शोषण के आरोप भी लगे थे, जिसके बाद से वो लगातार चर्चाओं में बने हुए थे।

Read More: IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?