Ayush Mhatre का क्या कसूर? अर्द्धशतक लगाकर दे रहे थे सैमसन का साथ, ऋतुराज ने बुला लिया पवेलियन, जानें पूरा मामला

Ayush Mhatre, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले 18 साल के आयुष म्हात्रे बिना आउट हुए पवेलियन लौट गए। क्या है इसके पीछे की वजह?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 11 Apr 2026, 10:01 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 11:34 PM

CSK vs DC, Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नऊ सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए।

इस दौरान मैच में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसे देखकर सभी फैंस हैरान रह गए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिफ्टी लगाने वाले 18 साल के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) बिना आउट हुए पवेलियन लौट गए। क्या है इसके पीछे की वजह?

संजू सैमसन का CSK के लिए पहला शतक

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन पहली बार पीली जर्सा में खेलते दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सैमसन के बल्ले से नाबाद शतक निकला। सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। सैमसन का ये चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला और आईपीएल में कुल चौथा शतक रहा। इसी के साथ संजू सैमसन आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले पहले शतकवीर बन गए।

Sanju Samson Century
Sanju Samson Century

Ayush Mhatre-सैमसन की शतकीय पार्टनरशिप

संजू सैमसन जब अपने शतक के करीब पहुंच गए थे तो उन्होंने सिंगल रन चुराने शुरू कर दिए। लेकिन इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का टोटल स्कोर 200 से काफी कम था। लगातार तीन हार के बाद अब सीएसके के लिए 200 से ऊपर टारगेट बनाना बहुत जरूरी हो गया था। म्हात्रे ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की पार्टनरशिप की। ये IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK की किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

Sanju Samson and Ayush Mhatre Partnership
Sanju Samson and Ayush Mhatre Partnership

आखिरी दौर में पहुंचते-पहुंचते सीएसके एक मजबूत स्थिति में थी लेकिन 17वें ओवर में लुंगी एनगिडी की कसी गेंदबाजी मे चेन्नई को कुछ मुश्किल में डाल दिया। 18वें ओवर में जब नटराजन ने सटीक यॉर्कर्स डालीं तो आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) और सैमसन के लिए बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो गया।

बिना आउट हुए पवेलियन लौटे Ayush Mhatre

ठीक इसी समय CSK ​​ने म्हात्रे को 'रिटायर्ड आउट' करने और उनकी जगह शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला किया। ये फैसला इसलिए लिया गया ताकि नए बल्लेबाज को मैदान पर उतारा जा सके जो आखिरी के ओवर्स में तेजी से रन बना सकें। इसके बाद आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। उस समय आयुष 36 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

शिवम दुबे की तूफानी पारी

शिवम दुबे ने मैदान पर उतरते ही अपनी भूमिका निभानी शुरु कर दी। दुबे ने नाबाद 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने सीएसके को 200 रनों का आंकड़ा पार कराने में अहम भूमिका निभाई। CSK ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का टारगेट स्कोरबोर्ड पर टांग दिया है।

CSK में दूसरी बार हुआ ये कारनामा

आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) अब IPL के उन गिने-चुने खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो पारी के बीच में ही 'रिटायर्ड आउट' हो गए थे। इस सूची में रविचंद्रन अश्विन, अथर्व तायडे, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा और डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कॉनवे CSK के पहले ऐसे बल्लेबाज थे जो 'रिटायर्ड आउट' हुए थे; इस लिहाज से म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें अर्धशतक बनाने के बावजूद इस तरह से बाहर बुलाया गया।

Read More: पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, क्या एमएस धोनी है प्लेइंग 11 का हिस्सा?