MI vs KKR मैच में दिखा रोमांस, वानखेडे में ग्रर्लफ्रेंड को रिंग पहनाने के लिए घुटने पर आया बॉयफ्रेंड; तब जो हुआ, VIDEO वायरल

MI vs KKR: मुंबई की जीत और रोहित के धमाके के साथ-साथ वानखेडे स्टेडियम में एक कपल का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 30 Mar 2026, 06:06 PM
iconUpdated: 30 Mar 2026, 06:12 PM

MI vs KKR मैच का आयोजन रविवार, 29 मार्च को वानखेडे स्टेडियम में हुआ। रनों की बारिश के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सीरियस मैच में भी सबको ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

मुंबई की जीत और रोहित के धमाके के साथ-साथ वानखेडे स्टेडियम में एक कपल का प्रपोजल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

MI vs KKR मैच के दौरान दिखा कपल रोमांस

दरअसल, एमआई की जर्सी पहने पुरुष फैन ने केकेआर की जर्सी पहनी लड़की को प्रपोज करने के लिए अपने घुटने पर बैठने का प्रयास किया, तो उनके हाथ से अंगूठी फिसलकर नीचे जा गिरी। कैमरामैन सहित स्‍टैंड्स में मौजूद अन्‍य फैंस ने अंगूठी ढूंढना शुरू किया। छोटे से प्रयास के बाद अंगूठी मिली तो एमआई के फैन को सौंपी गई।

बॉयफ्रेंड के हाथ से गिरी रिंग

बस फिर क्‍या था। लड़के ने लड़की की उंगली में अंगूठी पहनाई और जवाब में उसे हां मिला। दोनों एक-दूसरे से गले मिले। आस-पास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इस कपल की हौसलाअफजाई की और रिश्‍ते में आने की एक-दूसरे को बधाई दी। 24 सेकंड की यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

Funny Proposal During MI vs KKR Match
Funny Proposal During MI vs KKR Match

MI vs KKR: रोहित शर्मा का धमाका

मैदान पर असली मनोरंजन हिटमैन रोहित शर्मा ने किया। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। रोहित ने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 205 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर वानखेड़े के क्राउड को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी इस पारी ने मुंबई की 6 विकेट से जीत की नींव रखी।

Read More: KKR के बाद अब पंजाब किंग्स पर गिरा बम! कैमरून ग्रीन के बाद एक और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर आईपीएल में नहीं करेगा गेंदबाजी?

MI vs KKR मैच में रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मुंबई इंडियंस को हुआ 30 रनों का नुकसान; क्या है पूरा मामला?

KKR के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद भी RCB को पछाड़ न सकी मुंबई इंडियंस, IPL Points Table पर कौन निकला आगे?