विराट कोहली की तरह फूट-फूटकर रोए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, UEFA का खिताब जीतकर हुए इमोशनल; वीडियो वायरल

Cristiano Ronaldo: 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर पूरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम खुश थी। लेकिन विराट कोहली 18 साल के इंतजार के बाद इस जीत का जश्न मनाने से पहले स्टेडियम में ही फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू लगातार बहने लगे थे। क्योंकि यह आंसू लम्बे इंतजार के थे।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 09 Jun 2025, 07:10 PM
iconUpdated: 09 Jun 2025, 11:34 PM

Cristiano Ronaldo: 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर पूरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम खुश थी। लेकिन विराट कोहली 18 साल के इंतजार के बाद इस जीत का जश्न मनाने से पहले स्टेडियम में ही फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से आंसू लगातार बहने लगे थे। क्योंकि यह आंसू लम्बे इंतजार के थे।

वैसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) मैच जीतने के बाद मैदान में ही रोने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुर्तगाल ने नेशंस लीग 2025 का खिताब जीता

पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने नेशंस लीग 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने स्पेन को हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले इस टीम ने 2018-2019 में टूर्नामेंट के दौरान पहला खिताब अपने नाम कर लिया था।

बता दें पुर्तगाल की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से मात देकर जीत का परचम लहराया है। इस दौरान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए और मैदान में ही बैठकर रोने लगे।

Cristiano Ronaldo का भावुक बयान

Cristiano Ronaldo ने जीत के बाद कहा कि उनके पास उनके क्लबों के साथ कई खिताब हैं, लेकिन पुर्तगाल के लिए यह खिताब जीतना हर एक चीज़ से बढ़कर है। आंसू को पोछते हुए खिलाड़ी ने आगे कहा कि ये आंसू खुशी के हैं, एक लक्ष्य था जो अब पूरा हो गया है।

रोनाल्डो ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस मुकाबले में महान फुटबॉलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दरअसल, मैच के 88वें मिनट में उन्हें चोट लगी और मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, इससे पहले रोनाल्डो ने 61वें मिनट में एक गोल दागा था। इसी के साथ वे 40 साल की उम्र में नेशनल लीग में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा किसी ने नहीं किया था।

Read More: Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने आलोचकों को दिया करार जवाब, IPL में रहे अनसोल्ड; अब इस लीग में बल्ले से उगली आग!

Follow Us Google News