'सामने भारत है तो वही सही...' हार के बाद भी जिम्बाब्वे कप्तान सिकंदर रजा के हौसले बुलंद, टीम इंडिया को खुल्लम-खुल्ला दे डाली चुनौती!

Sikandar Raza: वेस्टइंडीज के हाथों करारी हाहर झेलने के बाद भी जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के हौसले बुलंद है। मैच के बाद उन्होंने टीम इंडिया को बड़ी चुनौती दे डाली। क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 24 Feb 2026, 09:20 AM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:34 PM

ZIM vs WI, Sikandar Raza: जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में 107 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। जिम्बाब्वे की टीम ने अपने शुरुआती चार मुकाबले श्रीलंका में खेले, लेकिन सुपर-8 मैच खेलने उसे भारत में आना पड़ा।

वेस्टइंडीज के हाथों करारी हाहर झेलने के बाद भी जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के हौसले बुलंद है। मैच के बाद उन्होंने टीम इंडिया को बड़ी चुनौती दे डाली। क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान आइए जानते हैं।

Sikandar Raza ने दी भारत को खुली चुनौती

जिम्बाब्वे का अगला मुकाबला अब भारत के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है। भारत को लेकर रजा ने बेबाक अंदाज में कहा,

'जब भी जिम्बाब्वे मैदान पर उतरती है, हमारा लक्ष्य जीतना होता है। अब अगर सामने भारत है, तो भारत ही सही। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं, इसलिए दोनों के पास खुद को साबित करने के लिए बहुत कुछ है। हम वानखेड़े से सबक लेंगे, चेन्नई की परिस्थितियों के बारे में जो जानते हैं उसका इस्तेमाल करेंगे और बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।'

वेन्यू चेंज के बारे में क्या बोले Sikandar Raza?

मैच के बाद वेन्यू और देश बदलने की चुनौतियों पर बात करते हुए रजा ने कहा, 'मैं बहानों के बारे में नहीं सोचना चाहता। अगर हम वेन्यू या मौसम के बारे में सोचेंगे, तो हम इस मैच से कुछ नहीं सीख पाएंगे। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इस हार से कुछ सबक लें। अगर हम आगे बढ़ने के लायक हैं, तो हमें हर जगह अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी, चाहे वह भारत हो या श्रीलंका। वेन्यू में बदलाव मुझे परेशान नहीं करता।'

Sikandar Raza
Sikandar Raza

जिम्बाब्वे को मिली करारी हार

टी20 विश्व कप 2026 के लीग स्टेज में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम अपने सभी मुकाबले जीतते हुए इस मैच में आई थीं। जिसके कारण ही फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी। जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 254 रन ठोक दिए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर ही सिमट गई और 107 रनों के बड़े अंतर से हार गई।

Read More: T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा बढ़ा

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मचाया हड़कंप, 254 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर का दिखा तूफान, 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास