न्यूजीलैंड को जीतकर भी हुआ नुकसान, जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज में धोने के बाद WTC पॉइंट टेबल पर नहीं खोल पाए खाता

ZIM vs NZ: जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती, लेकिन जीत के बावजूद WTC अंक तालिका में एक भी अंक नहीं मिला।

iconPublished: 09 Aug 2025, 10:34 PM

ZIM vs NZ Test Series: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 359 रनों की विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कीवी टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज (ZIM vs NZ) 2-0 से अपने नाम कर ली और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली। यह जीत उनके बेहतरीन खेल और दबदबे की गवाही देती है।

लेकिन इतने दमदार प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में एक भी अंक नहीं मिला। इसने फैंस को हैरान कर दिया और सवाल उठने लगे कि आखिर इतनी बड़ी जीत के बावजूद टीम को कोई फायदा क्यों नहीं हुआ। इसका कारण WTC के नियमों में छिपा है।

ZIM vs NZ: क्यों नहीं मिला न्यूजीलैंड को फायदा?

दरअसल, WTC में सिर्फ टेस्ट रैंकिंग की टॉप-9 टीमें ही हिस्सा लेती हैं। जिम्बाब्वे की रैंकिंग टॉप-9 में नहीं होने के कारण उनके खिलाफ खेली गई यह सीरीज WTC का हिस्सा नहीं थी। इसका मतलब है कि चाहे न्यूजीलैंड ने दोनों टेस्ट एकतरफा जीते हों, लेकिन उन्हें अंक नहीं मिलेंगे।

The New Zealand players walk off after registering a thumping 2-0 win, Zimbabwe vs New Zealand, 2nd Test, Bulawayo, 3rd day, August 9, 2025

ऐसा ही हाल हाल ही में साउथ अफ्रीका का भी हुआ था, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था लेकिन WTC पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला। फिर भी, इस बड़ी जीत से न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, वहीं जिम्बाब्वे को अपने खेल में बड़े सुधार की जरूरत है क्योंकि वे लगातार टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं।

ZIM vs NZ: WTC पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक 6 टीमें खेल चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया 12 अंक और 100 पीसीटी के साथ पहले स्थान पर है। श्रीलंका 8 अंक के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है, जिसने हाल ही में इंग्लैंड में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड चौथे, बांग्लादेश पांचवें और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है।

Read More: 'तुम्हें थप्पड़ मारने में मजा...', राखी पर अर्जुन ने किया सारा का मेकअप, तेंदुलकर की बिटिया का लुक देख हो जाएंगे हैरान

Rohit Sharma की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कप्तानी तय! BCCI ने नहीं ICC ने दिया बड़ा हिंट

Follow Us Google News