ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबले पर बारिश का साया है। ऐसे में अगर ये मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो किस टीम को फायदा होगा और कौन सी टीम सीधे सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी? इस गणित को समझते हैं।
ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे-आयरलैंड मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, अगर रद्द हुआ मैच किस टीम को होगा फायदा? समझें पूरा गणित
Table of Contents
ZIM vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार, 17 फरवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे का सामना आयरलैंड होना है। लेकिन इस मुकाबले में बारिश ने बड़ा खलल डाला हुआ है।
ऐसे में अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो किस टीम को फायदा होगा और कौन सी टीम सीधे सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगी? इस गणित को समझते हैं।
ZIM vs IRE मैच पर बारिश का साया
जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) का ये मुकाबला 2021 की टी20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की किस्मत का फैसला भी करेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक पल्लेकेले में मौसम खराब है और इसी वजह से अभी तक टॉस नहीं हो सका है। आपको बता दें कि ग्रुप-बी से श्रीलंका की टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
Zimbabwe Vs Ireland toss delayed due to rain. pic.twitter.com/XgK14O98Jv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 17, 2026
श्रीलंका ने किया सुपर-8 के लिए क्वालिफाई
सोमवार, 16 फरवरी को श्रीलंका के शेरों ने कंगारूओं का शिकार कर इतिहास रच दिया। श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की दहलीज पर है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलिया अब भगवान भरोसे है, लेकिन फिलहाल भगवान भी उनका साथ नहीं दे रहे हैं। सुपर-8 में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे को सिर्फ एक जीत की दरकार है।
We've done the qualification calculations so you don't have to! 👩💻
— ICC (@ICC) February 17, 2026
Our #T20WorldCup State of Play 👇https://t.co/0qqaoe6gPv
अगर रद्द हुआ ZIM vs IRE मैच?
अगर वो आयरलैंड को हराने में कामयाब होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया का पैकअप हो जाएगा और इस ग्रुप से श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर ये मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो भी इससे ऑस्ट्रेलिया का ही नुकसान है। दरअसल, पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो जिम्बाब्वे के दो मैचों में 4 अंक हैं। अगर ये मैच रद्द हुआ तो उन्हें एक अंक मिल जाएगा और 5 पॉइंट के साथ वो सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में कैसे पहुंच सकती है?
वहीं, ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच ओमान से है। इस मुकाबले को जीतने के बाद भी वो 4 अंक तक ही पहुंच पाएंगे, जो सुपर-8 में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ये दुआ करनी होगी कि जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच में बारिश विलेन नहीं बने और ये मुकाबला हो। साथ ही उन्हें आयरलैंड की जीत की प्रार्थना करनी होगी।
RAIN IN ZIMBABWE vs IRELAND MATCH - If it's washout.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 17, 2026
- Australia is out of the T20 World Cup ❌ pic.twitter.com/P31k2eKJGJ
अगर जिम्बाब्वे हारता है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 का दरवाजा खुल जाएगा। उसके बाद जिम्बाब्वे को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को हराना होगा, जो इतना आसान नहीं होगा। वहीं, ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच ओमान से है, जिसके खिलाफ वो बड़े अंतर से जीत हासिल कर सकते हैं।
कंगारूओं को चमत्कार की दरकार
अगर जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे दोनों मैच हार जाता है और ऑस्ट्रेलिया आखिरी मुकाबले में ओमान को बड़े अंतर से हराने में सफल होता है तो मामला नेट रन रेट पर चला जाएगा। इस स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट जिम्बाब्वे से बेहतर रहा तो वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। राह कठिन है, लेकिन क्रिकेट में नामुमकिन जैसा कुछ नहीं है।
Read More: Pakistan की हार के बाद मोहसिन नकवी ने खोया आपा, पाक टीम से अब इन 2 सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी!