Sports Yaari
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Cricket
  • Yuzvendra Chahal share New BMW photo, brings home with his parents

युजवेंद्र चहल के गैराज में शामिल हुई नई लग्जरी BMW कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने गैराज में एक नई लग्जरी BMW कार शामिल की है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

icon द्वारा सरवर रज़ा अंसारी
iconPublished: 22 Dec 2025, 06:30 PM
iconUpdated: 22 Dec 2025, 11:34 PM
Yuzvendra Chahal share New BMW photo, brings home with his parents
Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal New BMW: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी जादुई फिरकी के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अब उनके गैराज में एक नया 'रफ्तार का सौदागर' शामिल हो गया है।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में लग्जरी स्पोर्ट्स कार बीएमडब्ल्यू जेड4 खरीदी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। खास बात ये है कि इस लग्जरी कार की चमक से ज्यादा चहल के माता-पिता के साथ उनके फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

चहल ने शेयर की नई लग्जरी BMW कार की तस्वीर

युजवेंद्र चहल ने अपनी सफलता का जश्न बेहद खास तरीके से मनाया। नई कार की डिलीवरी लेते वक्त वे अपने माता-पिता के साथ नजर आए। उन्होंने इस पल को अपने परिवार को समर्पित करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और आशीर्वाद सबसे बड़ा हाथ है। क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले चहल का अपनी जड़ों से जुड़े रहने ये यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Brought my new car home with the two people who made every dream possible. Watching my parents witness and relish this milestone is the real luxury. ❤️🫂🧿 pic.twitter.com/UL1ZOvmH97

— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) December 22, 2025

क्या है इस BMW Z4 की खासियत?

युजवेंद्र चहल द्वारा खरीदी गई बीएमडब्ल्यू जेड4 अपनी कैटेगरी की सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स कारों में से एक मानी जाती है।

  • कीमत: भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 88 लाख रुपये है, जो ऑन-रोड होते-होते 1 करोड़ रुपये के पार चली जाती है।
  • पावर: इस कार में 2998cc का बेहद शक्तिशाली इंजन लगा है, जो इसे 250 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक ले जा सकता है।
  • डिजाइन: ये एक टू-सीटर कनवर्टिबल कार है, जो स्टाइल और लग्जरी का बेजोड़ संगम है।
    Yuzvendra Chahal share New BMW photo, brings home with his parents

IPL 2026 में दिखेगा भी Yuzvendra Chahal का दबदबा

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भले ही इस समय भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हों, लेकिन आईपीएल में उनका जलवा बरकरार है। उन्हें लीग के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी स्पिन गेंदबाजों में से एक माना जाता है। पिछले सीजन में चहल ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए और कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से निकाला। इस बार भी वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आएंगे।

Read More Here:

वानखेड़े में लियोनल मेसी से मिले सुनील छेत्री, भारतीय लेजेंड ने पहनी नंबर 10 की जर्सी; देखें VIDEO

'इस बात को खत्म करें…' स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ी शादी, रिश्ता टूटने के बाद लोगों से की खास अपील

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

PAK Vs BAN 22ndd
PAK vs BAN: शाहीन अफरीदी का दिखा कहर, पाकिस्तान ने 68 रन से जीता मैच; सलमान आगा विवाद के बीच सीरीज हुई बराबर

13 March, 2026

Blessing Muzrabani Ipl 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला

13 March, 2026

Harshit Rana And Angrish Raguvanshi IPL 2026
IPL 2026 से पहले KKR को लगा करारा झटका, चोटिल हुआ टीम का स्टार तेज गेंदबाज; पूरे सीजन से हुए बाहर

13 March, 2026

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका? जिनके प्यार में बोल्ड हुए टीम इंडिया के स्टार स्पिनर

13 March, 2026

Kuldeep Yadav Vanshika And Yuzi Chahal
मसूरी में शुरू हुआ कुलदीप यादव की शादी का जश्न, वंशिका संग डांस करते दिखे स्टार स्पिनर; चहल ने छू लिए पैर

13 March, 2026

Salman Agha Run Out BAN Vs PAK
BAN vs PAK: रन आउट के बाद भड़के सलमान अली आगा, बांग्लादेशी खिलाड़ी की मदद कर खुद हो गए 'कुर्बान'

13 March, 2026

Ajinkya Rahane IPL 2026
IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! अजिंक्य रहाणे की कप्तानी छोड़ने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

13 March, 2026

Suryakumar Yadav And Gautam Gambhir
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से ठीक पहले टीम इंडिया ने क्यों बदला था अपना होटल, सूर्यकुमार यादव ने खोला राज

13 March, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL
  • मैच प्रिडिक्शन

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap