रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर बुरी तरह से भड़के योगराज सिंह, सुनाई जमकर खरी खोटी

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना सभी को हैरान कर देने वाला था। कई फैंस और खिलाड़ियों द्वारा इस निर्णय की निंदा की गई। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) ने दोनों दिग्गजों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि रोहित और कोहली को अभी टेस्ट से छुटकारा नहीं लेना चाहिए था, वह अभी कम से कम 5 साल तक और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 15 Jun 2025, 09:30 PM

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना सभी को हैरान कर देने वाला था। कई फैंस और खिलाड़ियों द्वारा इस निर्णय की निंदा की गई। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) ने दोनों दिग्गजों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि रोहित और कोहली को अभी टेस्ट से छुटकारा नहीं लेना चाहिए था, वह अभी कम से कम 5 साल तक और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे।

रोहित और विराट को संन्यास नहीं लेना चाहिए था: Yograj Singh

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का साफ-साफ कहना है कि दोनों अभी फिट हैं, उन्हें कम से कम 5 साल और क्रिकेट खेलना चाहिए था। योगराज ने दोनों दिग्गजों के निर्णय को गलत बताते हुए नाराजगी जताई है।

Virat Rohit And Yograj Singh
Virat Rohit And Yograj Singh

शुभमन गिल की कप्तानी पर उठा सवाल

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौप दी गई है। वह जल्द ही अपनी नई भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल को कप्तानी मिलने पर Yograj Singh खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ''बैटन सौंपा नहीं गया है, उसे फेंक दिया गया है। सौरव गांगुली ने जब नेतृत्व संभाला था, उन्होंने 9 सीनियर और 6 युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलन बनाया था।” उनकी टिप्पणी से यह साफ होता है कि गिल को उतना अनुभव नहीं है, जितना एक टेस्ट कप्तान के अंदर योगराज देखना चाहते हैं।

गिल को बताया शानदार खिलाड़ी

शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिलने से भले ही योगराज सिंह खुश नहीं हैं, लेकिन वह गिल को एक शानदार खिलाड़ी मानते हैं। उन्होंने कहा, ''गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं और उसे युवराज सिंह जैसा मेंटर मिला है। जब तुम्हारे पीछे शेर और बाघ खड़े हों, तो तुम्हें रास्ता दिखाने वाला हमेशा साथ होता है।”

Read More: Shubman Gill से क्या उम्मीद करते हैं गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, नए टेस्ट कप्तान ने बताया अंदर का राज