Year Ender: साल 2025 के साथ भारत को कई खिलाड़ियों के रिटायरमेंट ने हैरान किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आज हम आपको इस साल रिटायर होने वाले 10 भारतीय के बारे में बताने जा रहे हैं।
Year Ender: Virat kohli से लेकर Rohit Sharma तक, 2025 में इन 10 भारतीय क्रिकेटर्स ने कहा क्रिकेट को अलविदा
Table of Contents
Year Ender: साल 2025 खत्म होने को है, टीम इंडिया के लिए यह साल मिला-झुला रहा। एक ओर जहां टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर साल 2025 का शानदार आगाज किया तो वहीं साल के आखिरी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया।
साल 2025 के साथ भारत को कई खिलाड़ियों के रिटायरमेंट ने हैरान किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आज हम आपको इस साल रिटायर होने वाले 10 भारतीय के बारे में बताने जा रहे हैं।
Year Ender: 2025 में संन्यास लेने वाले खिलाड़ी
1- Year Ender: रोहित शर्मा
साल 2025 में संन्यास के फैसले से सबसे पहले किसी ने भारतीय फैंस को शॉक किया तो वो थे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। 7 मई 2025 को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। अब रोहित टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते दिखाई देते हैं।

2- विराट कोहली
रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के पांच दिन बाद ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार के जादुई आंकड़े को नहीं छू पाए। ये खिलाड़ी भी अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेल रहा है।
View this post on Instagram
3- चेतेश्वर पुजारा
देश के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 24 अगस्त को जब उन्होंने संन्यास का ऐलान किया तब हर किसी आंखें नम थी।

4- ऋद्धिमान साहा
पश्चिम बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 2025/26 घरेलू सीजन शुरू होने से पहले सभी फॉर्मेट से रिटायर होने की घोषणा की।

5- अमित मिश्रा
अमित मिश्रा ने भी जारी साल में अपने क्रिकेट के सफर का अंत कर दिया। 4 सितंबर को उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। मौजूदा समय में वह कमेंटेटर की भूमिका में नजर आते हैं।

6- ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा ने दिसंबर 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला लिया। वह देश के लिए कई यादगार मैच खेलने में कामयाब रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 300 से अधिक विकेट हैं।

7- मोहित शर्मा
पूर्व DC तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने मिनी ऑक्शन से ठीक पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट और IPL को अलविदा कह दिया।

8- ऋषि धवन
ऋषि धवन ने भी जारी साल में अपने क्रिकेट करियर को समाप्त कर दिया। 5 जनवरी 2025 को ऐलान करते हुए उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।
View this post on Instagram
9- कृष्णाप्पा गौतम
कर्नाटक के स्टार कृष्णाप्पा गौतम ने 2025 में खेल के सभी फॉर्मेट, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू, दोनों से रिटायर होने वाले नवीनतम खिलाड़ी थे।
10- वरुण आरोन
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने जनवरी, 2025 में झारखंड के VHT से बाहर होने के बाद अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया।