आखिर क्यों ध्रुव जुरेल को थप्पड़ मारने वाले थे यशस्वी जायसवाल? VIDEO में देखें पूरा मामला

Yashasvi Jaiswal and Dhruv Jurel: एक ओर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच खेलने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय स्क्वॉड के दो खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बीच कुछ ऐसा हो गया जिससे जायसवाल जुरेल को मारने के लिए आगे बढ़ गए। आखिकर ऐसा क्या हो गया जो यशस्वी जायसवाल सबके सामने ध्रुव जुरेल पर हाथ उठाने लगे?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 18 Jan 2026, 04:22 PM
iconUpdated: 18 Jan 2026, 04:37 PM

Yashasvi Jaiswal and Dhruv Jurel: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबले का टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

एक ओर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच खेलने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय स्क्वॉड के दो खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बीच कुछ ऐसा हो गया जिससे जायसवाल जुरेल को मारने के लिए आगे बढ़ गए। आखिकर ऐसा क्या हो गया जो यशस्वी जायसवाल सबके सामने ध्रुव जुरेल पर हाथ उठाने लगे?

क्या है पूरा मामला?

टीम बस में चढ़ने से पहले ध्रुव जुरेल ने यशस्वी जायसवाल के साथ कुछ ऐसा किया, जो शायद उन्हें पसंद नहीं आया। ऐसा तब हुआ जब टीम बस में चढ़ने के लिए यशस्वी आगे-आगे चल रहे थे और ध्रुव जुरेल उनके पीछे-पीछे। यशस्वी जायसवाल टीम बस की ओर बढ़ ही रहे थे कि तभी ध्रुव जुरेल ने उन्हें छेड़ दिया। बस फिर क्या था, यशस्वी जायसवाल ने उन्हें थप्पड़ दिखा दिया।

Yashasvi Jaiswal ने ध्रुव जुरेल पर उठाया हाथ?

हालांकि यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ थप्पड़ उठाया, चलाया नहीं। मतलब ध्रुव जुरेल उनसे थप्पड़ खाते-खाते बच गए। वीडियो में इस बात की पुष्टि होती नहीं दिखती कि ध्रुव जुरेल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ऐसा क्या किया जो उन्होंने उनकी ओर थप्पड़ दिखा दिया। वैसे वीडियो को देख ये पूरा मामला मस्ती मजाक का लगता है। क्योंकि, टीम बस में चढ़ते हुए दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते नजर आए।

Yashasvi Jaiswal and Dhruv Jurel
Yashasvi Jaiswal and Dhruv Jurel

Yashasvi Jaiswal और ध्रुव जुरेल ने नहीं खेला एक भी मुकाबला

ध्रुव जुरेल को बीच सीरीज में टीम इंडिया से जोड़ा गया है। उन्हें वडोदरा वनडे से ठीक पहले ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया। पंत को इंजरी के चलते पहले वनडे से बाहर होना पड़ा था। हालांकि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल पहले से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं मगर उन्हें भी वनडे सीरीज के किसी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला है।

Read More: IND vs NZ: ड्वेन कॉन्वे के लिए 'काल' बने हर्षित राणा, सीरीज में लगातार तीसरी बार कर डाला ये बड़ा धमाका

WPL 2026 का पहला पड़ाव खत्म, वडोदरा में होने वाले मैचों से पहले जानें पॉइंट्स टेबल पर टीमों की पोजीशन

Rohit-Kohli: NZ के बाद किसके खिलाफ खेलते नजर आएंगे रोहित-कोहली? नीली जर्सी के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार