Yashasvi Jaiswal Trolled Shaheen Afridi: भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी एक पोस्ट के साथ पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।
Yashasvi Jaiswal: एशिया कप के बीच यशस्वी जायसवाल ने की शाहीन अफरीदी की बेइज्जती! तस्वीर देख हंस पड़ेंगे आप

Yashasvi Jaiswal Trolled Pakistani Player: भारत के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को एशिया कप के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया। युवा ओपनर को टूर्नामेंट में टीम इंडिया से बाहर रखने पर काफी चर्चा हुई थी। अब एशिया कप के बीच जायसवाल ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की भयंकर बेइज्जती कर दी।
भारतीय ओपनर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके जरिए फैंस ने शाहीन अफरीदी की क्लास लगानी शुरू कर दी। फिलहाल यह तो साफ नहीं हो पाया है कि जायसवाल ने जानबूझकर यह पोस्ट शेयर किया या फिर उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन फैंस ने इस बात को पकड़ लिया।
Yashasvi Jaiswal का पोस्ट
जायसवाल ने 21 सितंबर, रविवार यानी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच वाले इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में 2 तस्वीरें शामिल थीं, जिसमें वह सोफे पर बैठे नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सोफा, बहुत अच्छा।" तस्वीर और कैप्शन देखते ही लोगों को शाहीन अफरीदी की याद आ गई, जिन्हें मीम्स की भाषा में सोफा बोला जाता है।
View this post on Instagram
Yashasvi Jaiswal की सोफा वाली तस्वीर पर शाहीन अफरीदी हुए ट्रोल
बता दें कि भारतीय ओपनर की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस ने जायसवाल के सोफे को शाहीन अफरीदी से जोड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "जिन्हें कॉन्टेक्स्ट नहीं पता। शाहीन = सोफा।" इसी तरह फैंस ने तमाम रिएक्शन दिए...
People who don't know the context
— SHARMA THE GAMER (@sharmathegamer_) September 21, 2025
Shaheen=Sofa pic.twitter.com/fsb7UoEjcG
— Vikramsingh Deora हिन्दू 🇮🇳🇮🇳 (@deora40676) September 21, 2025
— Mr Abhay45 (@MAbhay6075) September 21, 2025
Afridi 😭 pic.twitter.com/7zXs7Ashxe
— DK Rajpurohit 🇮🇳 (@DeviSin61134860) September 21, 2025
— mean (@mean4X) September 21, 2025
— Jarvo69 (Daniel Jarvis) (@Im_Jarvo69) September 21, 2025
यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय करियर
गौरतलब है जायसवाल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में 24 टेस्ट, 1 वनडे और 23 टी20 इंटनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट में उन्होंने 2209 रन, वनडे में 1 रन और टी20 इंटरनेशनल में 723 रन स्कोर कर लिए हैं। टेस्ट में वह 6 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगा चुके हैं।