Yashasvi Jaiswal Runout: शुभमन गिल नहीं अंपायर की गलती की वजह से टूटा यशस्वी जायसवाल का सपना? जानें पूरा मामला

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का रन आउट होना चर्चा का विषय बन गया है। यह तब हुआ जब जायसवाल दोहरा शतक बनाने के बेहद करीब थे।

iconPublished: 11 Oct 2025, 12:34 PM
iconUpdated: 11 Oct 2025, 12:36 PM

Yashasvi Jaiswal Runout Controversy: 11 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट फैंस यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन एक फैसले ने ऐसा होने नहीं दिया और जायसवाल रन आउट हो गए। तीसरे अंपायर ने भी तुरंत उन्हें रन आउट करार दे दिया। इससे विवाद खड़ा हो गया। कहा जा रहा है कि अंपायर का फैसला गलत था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रन आउट होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभमन गिल को दोषी ठहराना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में अंपायर के फैसले पर आरोप लगे।

इस गेंद पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल?

यशस्वी जायसवाल 91.2वें ओवर में जेडन सील्स की गेंद पर रन आउट हो गए। गेंद फुल लेंथ थी और ऑफ स्टंप के बाहर आई। यशस्वी ने उसे मिड-ऑफ की तरफ खेला, लेकिन चंद्रपॉल ने अपने दाहिने पैर से एक कदम बढ़ाकर गेंद को विकेटकीपर की तरफ फेंक दिया। इसी वजह से यशस्वी बीच मैदान में फंस गए। गिल ने कोई मदद नहीं की और यशस्वी जल्दी संभल नहीं पाए।

Yashasvi Jaiswal miss double century Run Out due to miscommunication with Shubham Gill in IND vs WI 2nd Test Day 2

यशस्वी जायसवाल रन आउट नहीं थे....?

फील्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के फैसले को तीसरे अंपायर के पास भेजा था। हालांकि, तीसरे अंपायर ने कुछ ही एंगल्स देखकर जायसवाल को तुरंत आउट करार दे दिया। बाद में, मैच के दौरान, हिंदी कमेंट्री में पता चला कि स्टंप विकेटकीपर केवोन इमलाच के दस्ताने से गिरे थे, न कि टेगनारिन चंद्रपॉल के थ्रो से। नतीजतन, तीसरे अंपायर पर आरोप लग रहे हैं कि उनके गलत फैसले के कारण यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक नहीं बना पाए।

डबल सेंचुरी से चूके Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने 146 गेंदों में अपना सातवां शतक पूरा किया। लेकिन डबल सेंचुरी के बहुत करीब आकर वह रन आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 258 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल थे।

Read More Here:

कॉलर पकड़ा...बल्ला उठाने तक पहुंची नौबत, क्यों मैदान के बीच पृथ्वी शॉ और मुशीर खान में हुई लड़ाई?

Dhruv Jurel Century: अहमदाबाद में ध्रुव जुरेल ने जड़ा इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट, VIDEO

मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

IND vs WI Test Series: सोनी पर नहीं यहां पर फ्री में देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज, एक क्लिक में जानें सारी डिटेल