IND vs WI 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में रन आउट पर गुस्साए यशस्वी जायसवाल? दिन खत्म होने बाद तोड़ी चुप्पी

Yashasvi Jaiswal On Run Out: यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली टेस्ट में हुए रन आउट पर रिएक्शन दिया। तो क्या भारतीय ओपनर गुस्से में थे? आइए जानते हैं।

iconPublished: 11 Oct 2025, 05:48 PM
iconUpdated: 11 Oct 2025, 05:52 PM

Yashasvi Jaiswal On Run Out: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। वह 175 रन बनाकर रन आउट हुए थे। फैंस कयास लगा रहे थे कि जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक निकलना पक्का है, लेकिन रन आउट ने सारा खेल खराब कर दिया।

दिल्ली टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त होने पर जायसवाल ने रनआउट पर रिएक्शन दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि दोहरे शतक से चूकने वाले जायसवाल अपने रन आउट पर गुस्साए होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने रन आउट पर बड़ा ही सीधा और सिंपल जवाब दिया।

क्या बोले Yashasvi Jaiswal?

दूसरा दिन समाप्त होने के बाद जायसवाल से रन आउट पर सवाल पूछा गया। जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह खेल का हिस्सा है। ठीक है।" जायसवाल का यह जवाब वाकई दिल जीत लेने वाला रहा।

Yashasvi Jaiswal की दमदार पारी

बाकी मैचों के जैसे दिल्ली टेस्ट में भी यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय ओपनर ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रन स्कोर किए।

दूसरे दिन के बाद मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम के लिए जायसवाल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 129 रन स्कोर किए।

फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरा दिन समाप्त होने तक 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 378 रनों से आगे है। वेस्टइंडीज की पारी में भारत के लिए दूसरे दिन तक रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा 3 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 1 विकेट कुलदीप यादव ने अपने नाम किया।

Read more: 'मैंने मुश्किल वक्त में सेंचुरी लगाई...' ऑस्ट्रेलिया दौरे में वनडे टीम से ड्रॉप होने के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कह डाली दिल की बात

IND vs WI 2nd Test Day 2 Stumps: दिल्ली में दूसरे दिन का खेल खत्म, भारतीय बल्लेबाजों के बाद रविंद्र जडेजा ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज ने बनाए 140/4

'घर पर बच्चे हैं...' लड़ाई के वक्त गौतम गंभीर के मन में पहला ख्याल किसका आता है? हेड कोच ने खुद किया खुलासा