IND vs WI: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन एक गलती ने उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
बीच मैदान शुभमन गिल ने दिया धोखा! यशस्वी दौड़ गए थे आधा रास्ता तभी हुआ कुछ ऐसा, मुंह लटका कर पवेलियन लौटे जायसवाल; दोहरे शतक से चूके

Yashasvi Jaiswal Run Out: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से शुरू हुआ। ये टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया।
यशस्वी जायसवाल 200 रन के बेहद करीब थे, लेकिन एक गलतफहमी के कारण वह रन आउट हो गए। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी उनके रन से हैरान नहीं थे, क्योंकि किसी ने भी जश्न नहीं मनाया।
मुंह लटका कर पवेलियन लौटे जायसवाल
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 91.2वें ओवर में जेडन सील्स की गेंद पर रन आउट हो गए। जायसवाल जल्दबाजी में पवेलियन लौट गए। रीप्ले में दिखा कि उन्होंने फैसला खुद कर लिया था। गिल भी हैरान थे। भारत ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए।
Shubman pill ran out Yashasvi Jaiswal #INDvWI #YashasviJaiswal
— W🇦🇺 (@50cennturywheen) October 11, 2025
pic.twitter.com/9WHGtVRWJB
किस गेंद पर आउट हुए जायसवाल?
गेंद फुल लेंथ की थी और ऑफ स्टंप के बाहर थी। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने उसे मिड-ऑफ की तरफ खेला। लेकिन चंद्रपॉल ने अपनी दाईं ओर एक कदम बढ़ाकर गेंद को विकेटकीपर की ओर फ्लिक कर दिया, जिससे जायसवाल बीच में ही फंस गए। गिल ने कोई मदद नहीं की और जायसवाल जल्दी से संभल नहीं पाए।
दोहरे शतक से चूके Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल ने 146 गेंदों में अपना सातवां शतक जड़ा। फैंस जल्द ही उनसे दोहरे शतक की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो 25 रन से चूक गए। जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 258 गेंदों पर 67.82 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 22 चौके शामिल थे।
Read More Here:
कॉलर पकड़ा...बल्ला उठाने तक पहुंची नौबत, क्यों मैदान के बीच पृथ्वी शॉ और मुशीर खान में हुई लड़ाई?
मीराबाई चानू ने किया 3 साल का इंतजार खत्म, 199 किलो उठाकर भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल