Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड रिलीज हो चुका है पर इसमें यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जगह नहीं मिली है। फिर भी वो टीम के साथ यूएई जाएंगे। क्या है मामला?
Asia Cup 2025 इंडियन स्क्वॉड से यशस्वी जायसवाल का नाम गायब, फिर भी यूएई जाएंगे, क्या है मामला?

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का एलान हो चुका है। इस स्क्वॉड में टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जगह तो नहीं मिली है पर फिर भी वो एशिया कप में टीम इंडिया के साथ यूएई का दौरा करेंगे। क्या है इसके पीछे की वजह आइए जानते हैं।
19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड रिलीज हो चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आए जिन्होंने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में रहेगी तो वहीं उपकप्तानी की कमान शुभमन गिल संभालेंगे।

यूएई क्यों जाएंगे Yashasvi Jaiswal?
अब बात करते हैं यशस्वी जायसवाल की, जायसवाल का नाम एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में तो नहीं पर वो टीम के साथ एशिया कप में यूएई जरूर जाएंगे। दरअसल, जायसवाल का नाम एशिया कप के लिए जाने वाले रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है।
🚨 THE STAND BY OF TEAM INDIA IN ASIA CUP 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 19, 2025
Prasidh Krishna, Washington Sundar, Riyan Parag, Dhruv Jurel & Yashasvi Jaiswal. pic.twitter.com/STC3HgL12p
यशस्वी जायसवाल के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल का नाम भी शामिल है। यशस्वी जायसवाल के बारे में बात करते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि, उनके लिए ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिषेक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और हमें गेंदबाजी का विकल्प भी दे रहे थे। ऐसे में दोनों (यशस्वी और अभिषेर) में से एक को बाहर होना पड़ा। श्रेयस अय्यर के साथ भी यही हुआ, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।'
🗣️ Ajit Agarkar on Asia Cup 2025 squad:
— Choudhary kapil (@Kapilmalik3011) August 19, 2025
“It’s very unfortunate for Yashasvi Jaiswal. With Abhishek doing well and also giving us a bowling option – one of the two had to miss out. Same with Shreyas Iyer, not his fault.”
Tough calls from the selectors. 🔥 pic.twitter.com/YduEi8Oe2W
Criminal to keep Shreyas Iyer & Yashasvi Jaiswal out of the team.
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) August 19, 2025
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह