Yashasvi Jaiswal Century Celebration: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली और कमाल का सेलिब्रेशन किया।
Yashasvi Jaiswal Celebration: शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने फिर किया 'हार्ट' सेलिब्रेशन, किसके लिए करते हैं ये गेस्चर?
Table of Contents
Yashasvi Jaiswal Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कमाल की शतकीय पारी खेली। शतक लगाने के बाद से जायसवाल ने हाथों से हार्ट का फोटो बनाया। इस दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से भी खिलाड़ियों ने खड़े होकर ताली बजाई।
यशस्वी जायसवाल को इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी शतक पूरा होने के बाद इस तरह से हार्ट इमोजी बनाते हुए देखा गया था। अब फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर जायसवाल किसके लिए हार्ट बनाते हैं?

Yashasvi Jaiswal पहले भी कर चुके हैं ऐसा सेलिब्रेशन
इंग्लैंड दौरे पर जब यशस्वी जायसवाल ने आखिरी टेस्ट मैच में शतक ठोका था तो उन्होंने हाथों से हार्ट बनाकर फ्लाइंग किस दी थी। उस वक्त जायसवाल के माता-पिता मैदान पर मौजूद थे और साथ ही साथ उनके पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा भी मौजूद थे। फैंस ने अंदाजा लगाया कि शायद उन्होंने ये गेस्चर रोहित और अपने परिवार के लिए किया हो।
Yashasvi Jaiswal's beautiful celebrations after completed his Hundred. ♥️🫶 pic.twitter.com/MNrEUQzseW
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 10, 2025
किसके लिए Yashasvi Jaiswal करते हैं ये सेलिब्रेशन?
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर हार्ट वाला सेलिब्रेशन किया। इस बार न तो उनके माता-पिता ग्राउंड में मौजूद है और न ही रोहित शर्मा। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर युवा ओपनर किसके लिए ये सेलिब्रेशन करते हैं। हालांकि, जायसवाल किसके लिए ये सेलिब्रेशन करते हैं इसकी स्पोर्ट्स यारी कोई अधिकाधिक पुष्टि नहीं करता है।
𝘼 𝙏𝙧𝙚𝙢𝙚𝙣𝙙𝙤𝙪𝙨 𝙏𝙤𝙣 💯
— BCCI (@BCCI) October 10, 2025
Yashasvi Jaiswal with another special innings filled with grind and composure👏
Updates ▶ https://t.co/GYLslRzj4G#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 pic.twitter.com/DF5SbpagLI
जायसवाल ने पूरे किए 3000 रन
यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 3000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिये हैं और ये कारनामा उन्होंने सिर्फ 71 पारियों में किया। सुनील गावस्कर के बाद वो सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले भारतीय हैं। ये खिलाड़ी सौरव गांगुली शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए हैं। शुभमन गिल को 3000 रन बनाने में 77 पारियां लगी थी और यशस्वी ने उनसे 6 पारियों पहले ये कमाल कर दिखाया है। गांगुली को 74, द्रविड़ को 78 और विराट को 3000 रन पूरे करने में 80 पारियां लगी।
Read More: Yashasvi Jaiswal ने ली गंभीर, गांगुली और शिखर धवन के क्लब में एंट्री
सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल, 7वां टेस्ट शतक जड़ते ही हासिल की ये उपलब्धि