Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, सुनील गावस्कर को पछाड़ रचा इतिहास

Yashasvi Jaiswal Broke 51 Year Old Record: यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया है।

iconPublished: 23 Jul 2025, 09:37 PM
iconUpdated: 23 Jul 2025, 09:39 PM

Yashasvi Jaiswal Broke 51 Year Old Record At Emirates Old Trafford: यशस्वी जायसवाल ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में 107 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन स्कोर किए। इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत जायसवाल ने 51 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। जायसवाल ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पछाड़ा है।

दरअसल, जायसवाल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 51 साल बाद अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 1974 में दिग्गज सुनील गावस्कर ने टेस्ट की दोनों पारियों में 101 और 58 रन स्कोर किए थे। अब जायसवाल 51 साल बाद अर्धशतकीय आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

ओल्ड टैफर्ड में अर्धशतक लगाने वाले पांचवें भारतीय ओपनर

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ओल्ड ट्रैफर्ड में अर्धशतक लगाने वाले पांचवें भारतीय ओपनर बने। जायसवाल से पहले सुनील गावस्कर, नरी कॉन्ट्रैक्टर, विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने यह कमाल किया।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत

जायसवाल ने अपनी पारी से टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने में मदद की। जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 (180 गेंद) रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 26 (61 गेंद) रन जोड़े।

Yashasvi Jaiswal

लियाम डॉसन ने जायसवाल को भेजा पवेलियन

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल को इंग्लिश स्पिनर लियाम डॉसन ने पवेलियन भेजा। डॉसन ने करीब 8 साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की। डॉसन को चोटिल शोएब बशीर का जगह स्क्वॉड में शामिल किया गया था।

अच्छी स्थिति में टीम इंडिया

दूसरा सेशन खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। टीम के लिए साई सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। यह स्कोर देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि टीम इंडिया 400 रनों का आंकड़ा आराम से छू लेगी।

Read more: लॉर्ड्स के बाद मैनचेस्टर में भी कप्तान शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, जाते-जाते रिव्यू भी कर दिया बर्बाद

India vs England Test: भारत-इंग्लैंड टेस्ट में पाकिस्तानी अंपायर, लाहौर में आतंकियों ने मारी थी गोली

Liam Dawson का धाकड़ कमबैक... 3000 दिन बाद की वापसी; आते ही बने यशस्वी जायसवाल के लिए बने 'काल'

आखिर कब मिलेगा मौका? 3 साल से ये खिलाड़ी इंडियन स्क्वॉड का हिस्सा; पर अभी तक नहीं मिली डेब्यू कैप, संकट में करियर!

Follow Us Google News