Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए, क्रिस वोक्स की तेज तर्रार गेंद ने यशस्वी जायसवाल का बल्ला तोड़ दिया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ये क्या हुआ... क्रिस वोक्स की तूफानी गेंद से टूटा जायसवाल का बैट, बाल-बाल बचे यशस्वी; VIDEO वायरल

Yashasvi Jaiswal Bat Broken: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि वह सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। ऐसे में भारत को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे और टीम को सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि, पहले 10 ओवर में एक ऐसा भी लम्हा आया जब यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)का बल्ला क्रिस वोक्स की गेंद ने तोड़ दिया।
Yashasvi Jaiswal का टूटा बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए। दोनों ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर क्रिस वोक्स ने यशस्वी जायसवाल को एक अंदर आती हुई गेंद डाली। यशस्वी जायसवाल ने इस गेंद को अच्छे से डिफेंड किया, लेकिन उनके बल्ले का हैंडल मुड़कर बैट से अलग हो गया। इसके बाद उन्हें अपना बल्ला बदलना पड़ा।
View this post on Instagram
राहुल और जायसवाल की सधी हुई शुरुआत
लगातार दूसरी बार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए पहले 10 ओवर की मुश्किल परिस्थिति को संभाल लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाजों ने 14 ओवर में बिना विकेट खोए 42 रन जोड़ लिए थे।
केएल राहुल ने रचा इतिहास
इस मुकाबले में केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। इंग्लैंड में खेलते हुए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के नाम रही है।
Read More Here:
11 रन बनाते ही 1000 क्लब में शामिल हो जाएंगे केएल राहुल, इतिहास रचने से महज 60 कदम दूर
बुमराह के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? नाम और काम का हो गया खुलासा