EXCLUSIVE: "इंग्लैंड में जीत..." IND vs ENG टेस्ट सीरीज पर Wriddhiman Saha ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम जीतेगी सीरीज

IND vs ENG टेस्ट सीरीज को लेकर Wriddhiman Saha ने दी बड़ी भविष्यवाणी, स्पोर्ट्स यारी से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया किस टीम का है पलड़ा भारी।

iconPublished: 15 Jun 2025, 07:35 PM

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर गई है, जहां 20 जून से दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरे पर टीम इंडिया एक युवा स्क्वॉड के साथ उतरेगी, क्योंकि कई अनुभवी खिलाड़ियों ने हाल ही में संन्यास का ऐलान कर दिया था।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर भारत का परचम लहराने की कोशिश करेगी, क्योंकि 2007 के बाद से भारत ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज Wriddhiman Saha ने स्पोर्ट्स यारी से एक्सक्लूसिव बातचीत में भविष्यवाणी की है।

Wriddhiman Saha ने किसे बताया सीरीज में मजबूत

स्पोर्ट्स यारी के एंकर नितिन भारद्वाज से बातचीत में Wriddhiman Saha ने माना कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारत के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गेंदबाज़ी यूनिट पर दबाव रहेगा, इसलिए बल्लेबाजो को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Wriddhiman Saha ने कहा, “भारतीय टीम का जो अभी गेंदबाज़ी आक्रमण है, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अच्छी बल्लेबाज़ी करने की जरूरत होगी। अगर बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम गेंदबाज़ी में लड़ाई कर सकते हैं। लेकिन अगर हमें 20 विकेट लेने में संघर्ष करना पड़ा, तो सीरीज़ जीतना मुश्किल हो जाएगा।”

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला टेस्ट: 20 - 24 जून - हेडिंग्ले, लीड्स
  • दूसरा टेस्ट: 2 - 6 जुलाई - बर्मिंघम
  • तीसरा टेस्ट: 10 - 14 जुलाई - लॉर्ड्स, लंदन
  • चौथा टेस्ट: 23 - 27 जुलाई - मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रैफर्ड)
  • पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई - 4 अगस्त - केनिंग्टन ओवल, लंदन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

Read also: Sarfaraz Khan को IND vs ENG सीरीज में मिलेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? शुभमन गिल की सेना के आगे 76 गेंदों में ठोका शतक