MI vs DC लाइव मैच कब और कहां देखें? WPL 2026 के तीसरे मुकाबले की सारी जानकारी यहां पाएं

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने पीक पर है। लीग का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा।

iconPublished: 10 Jan 2026, 04:34 PM
iconUpdated: 10 Jan 2026, 04:38 PM

Where to Watch MI vs DC Live Match: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 शुरू हो गई है। लीग का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जानें कि आप ये मैच कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं।

इस हाई-वोल्टेज मैच में, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी अनुभवी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स करेंगी।

मुंबई और दिल्ली के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच होने वाला मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने वाला है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स को सौंपी गई है। टीम लगातार तीन सीजन फाइनल में पहुंची, लेकिन चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। जेमिमा पर इस 'रनर-अप' टैग को हटाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

टीम की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा का आक्रामक अंदाज और गेंदबाजी में मरिजान काप का अनुभव अहम होगा। दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस अपने ऑलराउंडर्स और शबनीम इस्माइल की रफ्तार के दम पर खिताब बरकरार रखने उतरेगी।

MI vs DC लाइव मैच कब और कहां देखें?

  • मैच का दिन: शनिवार, 10 जनवरी 2026
  • टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
  • मैच की शुरुआत: रात 7:30 बजे
  • टीवी चैनल: भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर मैच का सीधा प्रसारण होगा।
  • डिजिटल स्ट्रीमिंग: फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

MI vs DC फुल स्क्वॉड

  • मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट स्किवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजाना सजीवन, रहीला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वासिष्ठा, नल्ला रेड्डी, सायका ईशाक, मिल्ली इल्लिंगवर्थ।
  • दिल्ली कैपिटल्स: जेमीमा रोड्रिग्स (कप्तान), शफाली वर्मा, मारिजान काप, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चारणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममथा माडीवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिनु मानी, अलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड के स्थान पर)।

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?