WPL 2026: ऑक्शन से पहले जारी हुई रिटेंशन लिस्ट, जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले जारी हुई रिटेंशन लिस्ट। हरमनप्रीत, स्मृति, जेमिमा और शफाली को टीमों ने किया रिटेन, जबकि हीली, लैनिंग और दीप्ति शर्मा को किया गया रिलीज।

iconPublished: 06 Nov 2025, 12:11 AM
iconUpdated: 06 Nov 2025, 12:31 AM

WPL 2026 Players Retention List: वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है और इसके साथ ही अगले सीजन की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। इस बार भारत की चार दिग्गज खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा अपनी-अपनी टीमों के साथ बरकरार रहेंगी।

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग, विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली, और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस सूची में हैं, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन नहीं किया है, जबकि उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप और WPL दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था।

WPL 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा यानी 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4, गुजरात जायंट्स ने 2 और यूपी वॉरियर्ज ने केवल 1 खिलाड़ी को अपने साथ बनाए रखा है।

WPL 2025 Auction To Be Held In Bengaluru On December 15, Event Likely To Start From February First Week | Cricket News

दिल्ली ने जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा पर भरोसा जताया, जबकि मुंबई ने हरमनप्रीत कौर के साथ नेट साइवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज को बरकरार रखा। वहीं, आरसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ ऋचा घोष और एलिस पेरी को रिटेन किया है।

WPL 2026: ऑक्शन पर्स और रिटेंशन वैल्यू का गणित

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है। हर टीम को 15 करोड़ रुपये का पर्स मिला है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास अब 5.75 करोड़ रुपये का बैलेंस पर्स बचा है और दोनों के पास कोई RTM नहीं होगा।

The WPL trophy on display | ESPNcricinfo.com

वहीं, यूपी वॉरियर्ज ने केवल एक खिलाड़ी अनकैप्ड बल्लेबाज़ श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है, जिसके बाद उनके पास 14.5 करोड़ रुपये और चार RTM कार्ड मौजूद रहेंगे। गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपये और तीन RTM कार्ड हैं, जबकि RCB के पास 6.25 करोड़ रुपये और एक RTM कार्ड होगा।

WPL 2026: रिटेंशन लिस्ट एक नजर में

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
यूपी वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत

Read More Here:

ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगे कमबैक, BCCI ने की IND vs SA टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन

IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड