WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मैच 26 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच खेला जा रहा है। प्लेऑफ के नजरिए से ये मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है।
बेंगलुरु ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, एक बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
RCB vs MI Toss and Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मैच मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए बहुत जरूरी है। डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच 26 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ के बेहद करीब है। अगर उनकी आखिरी दो में से एक जीत भी मिल जाए तो 12 पॉइंट के साथ सीधे फाइनल में जाएगी। दोनों मैच हारने पर भी बेंगलुरु बाहर नहीं होगी। मुंबई इंडियंस को बचने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। ऐसा होने पर वे 8 पॉइंट पर पहुंच सकती हैं और यूपी व दिल्ली, दोनों को नुकसान होगा। दिल्ली 8 पॉइंट तक जा सकती है पर नेट रन रेट में एमआई आगे रहेगी। एक भी मैच हारते ही मुंबई बाहर।
एक बदलाव के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस हर मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करती रही है। अब, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ, मुंबई ने डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच में एक बदलाव किया है। निकोला कैरी की जगह अमेलिया केर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
डब्ल्यूपीएल 2026 में अमेलिया केर के आंकड़े
अमेलिया केर ने डब्ल्यूपीएल 2026 में अब तक पांच मैच खेले हैं। इन पांच मैचों में उन्होंने सिर्फ 53 रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बॉलिंग से अपना दम दिखाया है। डब्ल्यूपीएल 2026 में अब तक अमेलिया केर ने 7.35 के इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं।
RCB vs MI प्लेइंग 11
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल।
- मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।
Read More Here:
ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नया शेड्यूल, क्या हुआ बड़ा बदलाव? जानें पूरा मामला
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन