WPL 2026: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैच पूरे हो गए हैं। अब बाकी सभी मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालें।
WPL 2026 का पहला पड़ाव खत्म, वडोदरा में होने वाले मैचों से पहले जानें पॉइंट्स टेबल पर टीमों की पोजीशन
WPL 2026 Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं। ये सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए थे। अब, बाकी सभी मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाने हैं। इस नए वेन्यू पर मैच शुरू होने से पहले, आइए मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि कौन सी टीमें आगे हैं और कौन सी पीछे।
ये ध्यान देने वाली बात है कि डब्ल्यूपीएल 2026 (WPL 2026), 9 जनवरी को शुरू हुआ था। इस लीग का फाइनल मैच 5 फरवरी को होना है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहला मैच 19 जनवरी को गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
WPL 2026 मौजूदा पॉइंट्स टेबल स्टेटस
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में 11 मैचों के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जिसने अब तक अपने सभी चार मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर है, जिसने पांच में से दो मैच जीते हैं। गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है, जिसने चार में से दो मैच जीते हैं। यूपी वारियर्स चौथे पोजीशन पर है, उसने भी पांच में से दो मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टेबल में सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है, जिसने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है।
ऑरेंज एंड पर्पल कैप प्लेयर
ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल फीबी लिचफील्ड सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक पांच मैचों में 42.20 की औसत से 211 रन बनाए हैं, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी शामिल हैं। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में लिचफील्ड का हाईएस्ट स्कोर 78 रन है। इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पर्पल कैप की रेस में अमेलिया केर सबसे आगे हैं। उन्होंने 7.35 की इकॉनमी रेट से 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में नंदनी शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।
WPL 2026 वडोदरा मैच डिटेल्स
- 19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 22 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
- 24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
- 27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
- 29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स
- 30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
- 1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स
- 3 फरवरी: एलिमिनेटर मैच
- 5 फरवरी: फाइनल मैच
Read More Here:
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन