WPL 2026: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है, जिससे चार टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सिर्फ एक मौका बचा है।
RCB ने काटाया फाइनल का टिकट, अब MI-GG-DC-UPW में कौन पहुंचेगा एलिमिनेटर? समझिए WPL 2026 प्लेऑफ के सभी समीकरण
WPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios: विमेंस प्रीमियर लीग में अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। लीग स्टेज के आखिरी दौर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल कर लिया है। गुरुवार, 29 जनवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटवा लिया।
अब, WPL 2026 का सारा रोमांच प्लेऑफ की रेस पर टिका है। चार टीमों मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात जायंट्स (GG), दिल्ली कैपिटल्स (DC), और यूपी वॉरियर्स के पास अभी भी अगले राउंड में पहुंचने का मौका है। तो, हमारे साथ WPL 2026 प्लेऑफ की सभी समीकरण जानें।
WPL 2026 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 12 अंक, नेट रन रेट +1.247
- गुजरात जायंट्स: 8 अंक, नेट रन रेट -0.271
- मुंबई इंडियंस: 6 अंक, नेट रन रेट +0.146
- दिल्ली कैपिटल्स: 6 अंक, नेट रन रेट -0.164
- यूपी वॉरियर्स: 4 अंक, नेट रन रेट -1.146

टीमों के लिए क्वालिफिकेशन के रास्ते
- गुजरात जायंट्स: गुजरात की राह सबसे आसान नजर आ रही है। अगर वे शुक्रवार को मुंबई को हरा देते हैं, तो उनका प्लेऑफ टिकट पक्का है। हारने की स्थिति में उन्हें दिल्ली की हार की दुआ करनी होगी।
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत की पलटन के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा है। गुजरात पर जीत उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा देगी, लेकिन हार उन्हें दूसरों के नतीजों पर निर्भर कर देगी।
- दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली के लिए समीकरण बेहद साफ है। यूपी को हराओ और प्लेऑफ में जाओ। हारने पर जेमिमा रोड्रिगेज की टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
- यूपी वॉरियर्स: यूपी की उम्मीदें अब केवल चमत्कार पर टिकी हैं। उन्हें दिल्ली को एक विशाल अंतर से हराना होगा ताकि उनका नेट रन रेट जादुई रूप से बाकी टीमों से बेहतर हो सके।
WPL 2026 में बाकी ग्रुप स्टेज मैच
- 30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
- 1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
Read More Here:
ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का नया शेड्यूल, क्या हुआ बड़ा बदलाव? जानें पूरा मामला
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन