WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन से पहले 5 खिलाड़ियों को रखा बरकरार, ये मैच विनर हुए रिटेन

WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी. कमलिनी को रिटेन किया है।

iconPublished: 06 Nov 2025, 07:55 PM
iconUpdated: 06 Nov 2025, 08:03 PM

WPL 2026, Mumbai Indian retention list: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने भी अपने भरोसेमंद खिलाड़ियों पर दांव खेलते हुए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट, वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और युवा जी. कमलिनी को WPL 2026 के लिए अपने साथ बनाए रखा है।

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2025 का खिताब जीता था और अब टीम का लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना है। 27 नवंबर को होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले MI का यह कदम बताता है कि फ्रेंचाइज़ी अपनी चैंपियन टीम की कोर को बरकरार रखकर एक बार फिर खिताब की दौड़ में सबसे आगे रहना चाहती है।

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने जिन पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर को ₹2.5 करोड़, नैट साइवर-ब्रंट को ₹3.5 करोड़, हेले मैथ्यूज को ₹1.75 करोड़, अमनजोत कौर को ₹1 करोड़, और अनकैप्ड खिलाड़ी जी. कमलिनी को ₹50 लाख में बरकरार रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी WPL 2026 में एक बार फिर नीले जर्सी में मैदान पर उतरेंगी।

रिटेंशन नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम अधिकतम तीन भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों, दो विदेशी खिलाड़ियों और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं, कम से कम एक अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य है। WPL 2026 में “राइट टू मैच (RTM)” कार्ड की वापसी भी होगी, जिससे फ्रेंचाइज़ी नीलामी के दौरान अपने पुराने खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल कर सकेगी।

WPL 2026: MI के पास नीलामी के लिए बचा इतना पर्स

WPL की ओर से इस बार नीलामी पर्स ₹15 करोड़ तय किया गया है। रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस के पर्स से कुल ₹9.25 करोड़ की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद अब MI के पास ₹5.75 करोड़ शेष हैं, जिनसे टीम ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेगी।

S Sajana and Akshita Maheshwari celebrate victory, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, WPL 2025, final, Mumbai, March 15, 2025

WPL 2026: मुंबई इंडियंस की रिटेन लिस्ट

हरमनप्रीत कौर – ₹2.5 करोड़

नैट साइवर-ब्रंट – ₹3.5 करोड़

हेले मैथ्यूज – ₹1.75 करोड़

अमनजोत कौर – ₹1 करोड़

जी. कमलिनी – ₹50 लाख

शेष राशि (नीलामी के लिए): ₹5.75 करोड़

Read More Here:

ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेंगे कमबैक, BCCI ने की IND vs SA टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन

IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड