MI vs GG: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मैच 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (MI vs GG) के बीच खेला जा रहा है। ये मैच नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है।

iconPublished: 13 Jan 2026, 06:56 PM
iconUpdated: 13 Jan 2026, 07:24 PM

WPL 2026 MI vs GG Toss and Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अब तक सभी टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं। लीग का छठा मैच 13 जनवरी को खेला जा रहा है। ये मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है।

डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। आपको बता दें कि गुजरात जायंट्स अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस में हेली मैथ्यूज की वापसी

हेली मैथ्यूज डब्ल्यूपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेलने वाली हैं। उनकी वापसी पर, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "दुर्भाग्य से नैट स्किवर-ब्रंट आज ठीक नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह हेले खेलेंगी। हेले ऐसी खिलाड़ी हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देती हैं, और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं।"

आयुषी सोनी करेगी डब्ल्यूपीएल में डेब्यू

गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में आयुषी सोनी को 30 लाख रुपये में खरीदा। आयुषी अब डब्ल्यूपीएल में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने कहा कि अनुष्का चोट के कारण आज नहीं खेलेंगी और उनकी जगह आयुषी डेब्यू करेंगी।

MI vs GG प्लेइंग इलेवन

  • मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजाना सजीवन, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
  • गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, आयुषी सोनी, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?