पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स को झटका, WPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मैच 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। ये मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच था, जिसमें मुंबई इंडियंस विजयी रही।

iconPublished: 10 Jan 2026, 10:46 PM
iconUpdated: 10 Jan 2026, 11:00 PM

WPL 2026 MI vs DC Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। ये मैच 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने की, जबकि दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स ने की।

मुंबई इंडियंस की पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ये फैसला आखिरकार मुंबई इंडियंस के पक्ष में गया, हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने बचे हुए 8 ओवर में सिर्फ 2 और विकेट खोकर 107 रन और जोड़े। इससे मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बना पाई।

मुंबई के लिए हरमनप्रीत कौर ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने 70 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंदिनी शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही और वे विकेट गिरने से नहीं रोक पाए। 12वें ओवर तक दिल्ली ने 88 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। बचे हुए बल्लेबाज पूरे 8 ओवर भी नहीं खेल पाए और 4 विकेट खोकर सिर्फ 57 रन और बना पाए और ऑलआउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने यह मैच 50 रन से जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिनेल हेनरी ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए निकोला केरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट लिए। नेट साइवर-ब्रंट ने दो विकेट लिए, जबकि शबनम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया।

MI vs DC प्लेइंग इलेवन

  • मुंबई इंडियंस: अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजाना सजीवन, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता।
  • दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान काप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिनु मानी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?