WPL 2026 से पहले खलबली, RCB और दिल्ली की इन 2 दिग्गजों ने फेरा मुंह, फ्रेंचाइजी को लगा 'करोड़ों' झटका?

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। दोनों ही टीमों की एक-एक खिलाड़ियों ने अगला सीजन खेलने से इनकार कर दिया है।

iconPublished: 30 Dec 2025, 05:37 PM
iconUpdated: 30 Dec 2025, 06:46 PM

WPL 2026: महिला आईपीएल के अगले सीजन यानी वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स को करोड़ों का झटका लगा। दोनों टीमों की एक-एक खिलाड़ी ने अगला सीजन खेलने से इनकार कर दिया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एलिस पेरी और एनाबेल सरदलैंड हैं।

बता दें कि एलिसी पेरी को अगले सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने करोड़ों को कीमत देकर रिटेन किया था। दोनों ही खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अगले सीजन से हाथ खींच लिए हैं।

WPL 2026

करोड़ों की कीमत में दोनों हुई थी रिटेन (WPL 2026)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को आरसीबी ने 2026 सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था। वहीं दूसरी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सरदलैंड को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट भी तय हो गई हैं।

किन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस? (WPL 2026)

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरी की जगह आरसीबी में सायली सतघरे आई हैं, जबकि सरदलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में रखा गया है। सतघरे अपनी 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में बेंगलुरु की टीम को ज्वाइन करेंगी। वहीं पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स के लिए खेलने वाली अलाना ने 60 लाख रुपये की कीमत में दिल्ली का हाथ थामा।

पेरी के जाने से आरसीबी को भारी नुकसान (WPL 2026)

आरसीबी की महिला टीम ने 2024 में विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता था, जिसमें एलिसे पेरी ने अमह योगदान दिया था। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 347 रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब जीता था। इसके साथ उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए थे। इसके बाद 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 372 रन स्कोर किए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे।

Ellyse Perry

सदरलैंड के जाने से दिल्ली को भी होगा नुकसान (WPL 2026)

दूसरी तरफ, सदरलैंड ने भी दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पिछले सीजन शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.56 की रही थी।

Read more: पूर्व PM खालिदा जिया के निधन से थमा बांग्लादेश प्रीमियर लीग का रोमांच, टल गए आज के डबल-हेडर मुकाबले

Pitch Rating: ईडन गार्डन के आगे टिक नहीं पाया ऑस्ट्रेलिया, ICC ने पिच रेटिंग से खोल दी दुनिया की आंखें

IND vs NZ: 11 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज, BCCI ने अब तक नहीं किया स्क्वाड का ऐलान; क्या है वजह?