दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस की टीम में हुए चार बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जा रहा है। ये मैच 20 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

iconPublished: 20 Jan 2026, 07:09 PM
iconUpdated: 20 Jan 2026, 07:26 PM

DC vs MI Toss and Playing 11: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैच अब प्लेऑफ के लिए हैं। लीग का 13वां मैच 20 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे। टीम ने अब तक खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक जीता है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपने पांच मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं।

दीया यादव करेगी डेब्यू

16 साल की दीया यादव को डब्ल्यूपीएल में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। हरियाणा की इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा था। टॉस जीतने के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, "एक बदलाव किया गया है। युवा खिलाड़ी दीया यादव टीम में आई हैं। वह सिर्फ 16 साल की हैं, लेकिन गेंद को जबरदस्त तरीके से बाउंड्री के बाहर मार सकती हैं।"

मुंबई इंडियंस के साथ दो खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्यू

डब्ल्यूपीएल 2026 के 13वें मैच में, मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए। दो खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। पहली वैष्णवी शर्मा और राहिला फिरदौस दूसरी हैं। जी. कमलिनी चोट के कारण डब्ल्यूपीएल 2026 से बाहर हो गईं, जिसके बाद वैष्णवी को मुंबई इंडियंस ने साइन किया। राहिला फिरदौस को मुंबई ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा था।

DC vs MI प्लेइंग 11

  • दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वुलफार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), दीया यादव, मारिजान काप, लूसी हैमिल्टन निकी प्रसाद, स्नेह राणा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।
  • मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा।

Read More Here:

रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की पलटन कितने T20I मैच खेलेगी? देखें टीम इंडिया का अपकमिंग शेड्यूल

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?