WPL 2026 Auction के नियम, हर टीम के पर्स में कितना पैसा और किस फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

WPL 2026 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन के लिए स्टेज पूरी तरह तैयार है। ऑक्शन गुरुवार, 26 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।

iconPublished: 26 Nov 2025, 10:43 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 10:53 PM

WPL Auction Rules: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 2026 मेगा ऑक्शन गुरुवार, 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस ऑक्शन में कुल 277 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी। ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी और इसे देशभर में टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026 ) मेगा ऑक्शन में कुल 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 66 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स भी हैं। ऑक्शन में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी 16 वर्षीय दिया यादव और भारती सिंह, जबकि सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 37 वर्ष की दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल होंगी।

WPL 2026 ऑक्शन के नियम

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन में पहली बार राइट टू मैच का विकल्प पेश किया गया है।

Where to Watch WPL 2026 Mega Auction Live Streaming on TV and Mobile
  • आरटीएम विकल्प: टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर अधिकतम पांच आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। जिन टीमों ने कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनके पास आरटीएम और ज्यादा पैसे (पर्स) होंगे।
  • स्क्वॉड लिमिट: हर टीम को अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वाड बनाने की अनुमति होगी।
  • सबसे कम रिटेंशन: यूपी वॉरियर्स ने केवल एक खिलाड़ी (श्वेता सेहरावत) को रिटेन किया है। इसलिए उनके पास सबसे ज्यादा पैसा (14.50 करोड़) और चार आरटीएम विकल्प उपलब्ध हैं।
  • जीरो आरटीएम: डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसलिए उनके पास कोई आरटीएम विकल्प नहीं होगा।

टीमों का पर्स और स्लॉट

टीम पर्स (₹ करोड़) स्लॉट विदेशी स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स 5.70 13 4
गुजरात जायंट्स 9.00 16 4
मुंबई इंडियंस 5.75 13 4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.15 14 5
यूपी वॉरियर्स 14.50 17 6

WPL 2026 रिटेंशन लिस्ट

  • दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, और निकी प्रसाद
  • गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी
  • मुंबई इंडियंस: नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, और जी. कमलिनी
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, और श्रेयंका पाटिल
  • यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत

Read More Here:

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब-कहां और किसके खिलाफ खेला जाएगा मुकाबला? देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, कहां होगा ये मैच?